भारतीय समाज में सार्वजानिक तौर पर कोई भी किसी को किस नहीं कर सकता है। इसे हमारी सोसाइटी स्वीकार नहीं करती। लेकिन झारखंड के अदिवासी गांव के लोगों ने इस नजरिए को गलत साबित करने के लिए एक नया कदम उठाया है।
भारतीय समाज में अक्सर देखा जाता है कि अगर किसी को सार्वजनिक तौर पर किस(चुंबन) किया जाए तो लोगों की नजर में गलत माना जाता है। लेकिन झारखंड के एक आदिवासी गांव के लोगों ने इस नजरिए को बदलने के लिए इस दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने चुंबन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

बता दें यह प्रतियोगिता झारखंड के तालपहाड़ी गांव में लगने वाले मेले में हुई। इसमें सबसे लंबे समय तक चुंबन करने वाले तीन जोड़ों को पुरस्कृत किया गया।

चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन लिट्टीपाड़ा के विधायक साइमन मरांडी ने अपने पैतृक गांव तालपहाड़ी में लगने डुमरिया मेले में कराया था।
पढ़िए आगे की स्लाइड में