सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। जिले में तिफरा क्षेत्र स्थित चखना सेंटर में रविवार की रात को एक कर्मचारी पर प्राणघातक हमला हुआ। यह घटना तब हुई जब कर्मचारी सन्नी यादव उम्र 28 वर्ष अपनी दुकान में सो रहा था। सन्नी यादव सरसींवा निवासी है और तिफरा स्थित शराब दुकान के पास चखना सेंटर में काम करता है। रात करीब 12:30 बजे, बिलास नामक युवक शराब खरीदने के लिए चखना दुकान पर आया। जब कर्मचारी ने उसे शराब उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी, तो युवक ने गुस्से में आकर बीयर की बोतल से सन्नी यादव पर हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Read Next
18 hours ago
रायपुर में 29, 30 एवं 31 जनवरी को होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला
18 hours ago
बालिकाएं स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एनीमिया से मुक्त रहे : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
18 hours ago
गणतंत्र दिवस समारोह 2026,सांसद राधेश्याम राठिया सारंगढ़ में फहराएंगे तिरंगा
20 hours ago
छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, रायपुर के रोजगार मेले में 400 से अधिक अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
22 hours ago
फर्जी यूपीआई ट्रांजैक्शन दिखाकर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
22 hours ago
अंतरप्रांतीय नशे के सौदागर 8.41 लाख संपत्ति सहित पकड़े गए
22 hours ago
अवैध गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का करारा आदेश ज्यादती साबित, राज्य को देना होगा 1 लाख मुआवज़ा
2 days ago
वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: AIIMS रायपुर में भारतीय सेना बैंडों की भव्य देशभक्ति संगीतमय प्रस्तुति
2 days ago
रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट
2 days ago
26 जनवरी को शराब दुकान रहेगा बंद, कलेक्टर ने किया आदेश जारी
Related Articles
Check Also
Close




