छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर में पूजा कार्यक्रम के दौरान लाखों के जेवर चुराने वाले झारखंडी गिरोह की चार चोरनियां गिरफ्तार

 


सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। पूजा कार्यक्रम के दौरान ठेकेदार के घर षडयंत्रपूर्वक घुसकर झारखंडी महिला गिरोह द्वारा पंद्रह लाख रुपए की चोरी के मामले में आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत 28 जनवरी को राजकिशोर नगर में रहने वाले ठेकेदार चित्रसेन के घर में पूजा कार्यक्रम था। घर में मेहमानों की आवाजाही थी। इसी दौरान महिला गिरोह की सदस्य वहां पहुंची जिनमें से दो महिलाएं करीब 9:30 बजे सुबह उनके घर पहुंची। चित्रसेन की पत्नी सुषमा ने जब उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि भैया ने सफाई के लिए उन्हें भेजा है। सुषमा सिंह को लगा की चित्रसेन ने उन्हें भेजा होगा इसलिए उन्होंने दोनों महिलाओं को काम पर लगा लिया। जब चित्रसेन ने इन अनजान महिलाओं को देखा तो पूछताछ की तो दोनों महिलाओं ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सुषमा सिंह ने उन्हें साफ-सफाई के काम में लगाया है। यानी दोनों को झूठ बोलकर यह महिलाएं अवसर तलाशती रही। साफ सफाई करते हुए यह दोनों महिला हॉल में पहुंच गई, जहां से उन्होंने देखा कि सुषमा सिंह ने अपने कमरे में जाकर अलमारी खोलकर कपड़े निकाले हैं। महिलाओं ने सुषमा सिंह को चाबी रखते भी देख लिया। इसके बाद गिरोह की एक महिला चुपचाप बेडरूम में घुस गई और दूसरी कमरे के बाहर निगरानी करती रही। बेडरूम में अलमारी खोलकर महिला ने गहने व कैश चोरी की और दोपहर करीब 12:00 दोनों महिलाएं ऑटोरिक्शा से फरार हो गई। सुषमा सिंह दोपहर करीब 12:30 बजे कमरे में पहुंची तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई, जिसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई ।बताया गया कि महिलाओं ने करीब ढाई हजार रुपए और सोने चांदी के जेवर पार किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के भागने के रास्ते और सरहद क्षेत्र में नाकेबंदी की। इसी दौरान जयराम नगर रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाएं पुलिस को देखकर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिलाओं को पकड़ा। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से सोने चांदी के 9 लाख कीमती आभूषण मिले। पुलिस ने इस मामले में कहलगांव, भागलपुर, झारखंड निवासी पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, अंजू, निर्मला देवी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button