सुरेश सिह बैस -बिलासपुर। स्थानीय पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी से सटे जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक की कुछ दिन पुरानी लाश मिली। मृतक के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। विदित हो कि मंगलवार सुबह ग्राम भरारी के ग्रामीण जब जंगल में लकड़ी बीनने गए तो वहां उन्होंने एक युवक की लाश देखी,तब इसकी सूचना तुरंत पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस की माने तो लाश दो से तीन दिन पुरानी है तो वहीं मृतक के शर्ट में खून के धब्बे और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि घटनास्थल पर किसी प्रकार के संघर्ष के निशान और हथियार पुलिस को नहीं मिले हैं, जिससे यही लग रहा है कि मृतक की हत्या कहीं और की गई है, जिसे यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस यह तय नहीं कर पा रही है कि मृतक की हत्या ही की गई है या किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान ढूंढने के साथ उसकी मौत की वजह भी तलाश रही है।
Read Next
5 days ago
सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम
5 days ago
बाँकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से सुश्री ज्योति महंत प्रबल दावेदार
5 days ago
महाकुंभ पर्व पर विशेष-
5 days ago
जीवित हितग्राही को मृत बताकर राशन बंद करने वाला पंचायत सचिव हुआ निलंबित
5 days ago
राशन दुकानदार की मनमानी ग्रामीण त्रस्त ,जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
5 days ago
आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निकली भर्ती अंतिम तिथि 22 जनवरी
5 days ago
अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध संयुक्त टीम ने करी बड़ी कार्यवाही ,सवा आठ लाख रुपए का धान बरामद
6 days ago
वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार: पत्रकार को धमकी देने और अवैध वसूली का खुलासा
1 week ago
5 जनवरी राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर विशेष-
1 week ago
पत्रकार की हत्या पर बीजापुर में जनआक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Related Articles
Check Also
Close