सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोन्धरा में रहने वाले किसान जनक राम केवट की दीपावली काली हो गई। उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली। 50 वर्षीय जनक राम केवट पेशे से किसान है। उसकी 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीबाई ने नरक चतुर्दशी के दौरान पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। खाना खाने के बाद जनक राम अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत देखने चला गया। घर में जनक राम की 16 साल की बेटी अपनी मां के साथ मौजूद थी। रात करीब 2:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो मां बिस्तर पर नहीं थी। मां को ढूंढते हुए वह दूसरे कमरे में गई तो बरामदे में म्यार पर लक्ष्मीबाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर लौटने पर जनक राम को इसकी जानकारी हुई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। महिला ने खुदकुशी क्यों की पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Read Next
3 hours ago
कानन पेंडारी चिड़ियाघर में नील गायों में जोरदार भिडंत, एक घायल
3 hours ago
आयुर्वेद से एआई तक: भारत का विश्व स्वास्थ्य नेतृत्व
17 hours ago
मीडिया में चल रही अफवाहों पर बसंत अग्रवाल का बयान, कहा- आरोप पूरी तरह निराधार
20 hours ago
कांग्रेस को भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का अध्ययन कर बयान देना चाहिए, जनता को गुमराह न करें : डॉ. मिश्रा
21 hours ago
रायपुर में 29, 30 एवं 31 जनवरी को होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला
21 hours ago
बालिकाएं स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एनीमिया से मुक्त रहे : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
22 hours ago
गणतंत्र दिवस समारोह 2026,सांसद राधेश्याम राठिया सारंगढ़ में फहराएंगे तिरंगा
24 hours ago
छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, रायपुर के रोजगार मेले में 400 से अधिक अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
1 day ago
फर्जी यूपीआई ट्रांजैक्शन दिखाकर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
1 day ago
अंतरप्रांतीय नशे के सौदागर 8.41 लाख संपत्ति सहित पकड़े गए
Check Also
Close





