सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज अमले द्वारा 12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा, चकरभाठा, कोनी, सेंदरी, लोफंदी, कछार, निरतू, घुटकू आदि में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गयी। जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर कोनी थाना में, 2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1 ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1 ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1 माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है।ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।
Read Next
5 days ago
सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम
5 days ago
बाँकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से सुश्री ज्योति महंत प्रबल दावेदार
5 days ago
महाकुंभ पर्व पर विशेष-
5 days ago
जीवित हितग्राही को मृत बताकर राशन बंद करने वाला पंचायत सचिव हुआ निलंबित
5 days ago
राशन दुकानदार की मनमानी ग्रामीण त्रस्त ,जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
5 days ago
आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निकली भर्ती अंतिम तिथि 22 जनवरी
5 days ago
अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध संयुक्त टीम ने करी बड़ी कार्यवाही ,सवा आठ लाख रुपए का धान बरामद
6 days ago
वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार: पत्रकार को धमकी देने और अवैध वसूली का खुलासा
1 week ago
5 जनवरी राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर विशेष-
1 week ago
पत्रकार की हत्या पर बीजापुर में जनआक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Related Articles
Check Also
Close