सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। सिलपहरी मुख्य मार्ग के सुनसान जगह पर कार के ऊपर पत्थर बाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जानकारी के अनुसार जांजगीर परसदा निवासी बालमुकुंद वर्मा मुंगेली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिलपहरी मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी कार रूकवाई और कार पर पत्थर बाजी करने लगे, जिससे कार में बैठे एक व्यक्ति के सर पर गंभीर चोट आई। साथ ही कार को भी नुकसान पहुंचा। घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो उन्हें बिलासपुर रायगढ़ नेशनल हाईवे पर सिलपहरी के नजदीक दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर ही दोनों भागने लगे, जिनमें से एक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया तो वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। युवक की पहचान कोरमी निवासी 21 वर्षीय राजेश धुरी के रूप में हुई उसने बताया कि उसका भागने वाला साथी सचिन सोनवानी था। दोनों ने ही लूट के इरादे से पत्थर बाजी की थी। पुलिस ने फरार सचिन सोनवानी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Read Next
15 hours ago
प्रवेश दुबे की कांग्रेस में मजबूती, दीपक बैज से मुलाकात के बाद साफ किए राजनीतिक संकेत
2 days ago
रंगोत्सव के रंग में सराबोर हुआ सारंगढ़ कलेक्ट्रेट
2 days ago
नगर पंचायत भटगांव मे होली पर्व के शुभ अवसर पर नगर पंचायत भटगांव में गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
2 days ago
छ ग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिला इकाई ने किया सम्मान समारोह एवं होली मिलन, सदस्यों को वितरित किए गए आई-कार्ड
1 week ago
आदर्श ग्राम पंचायत रिकोटार में राधा बाई जायसवाल बनीं निर्विरोध उपसरपंच
1 week ago
सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करें: कलेक्टर धर्मेश साहू
1 week ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
1 week ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
1 week ago
सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करें: कलेक्टर धर्मेश साहू
1 week ago
बिजली मंडल की घोर लापरवाही! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Related Articles
Check Also
Close