Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    खोमचे की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस की दबिश में धंधेबाज गिरफ्तार

    10/05/2026 - 1:53 PM

    अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही जीवनदायिनी अरपा; क्या साबरमती की तर्ज पर बदलेगी बिलासपुर की सूरत?

    10/05/2026 - 9:29 AM

    17 करोड़ की लागत से बनेगा अशोकनगर-बिरकोना फोरलेन मार्ग, अतिक्रमण हटने के बाद तेज होगा निर्माण कार्य

    10/05/2026 - 9:26 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025: मतदान केंद्रों के पुनर्विन्यास और मतदाता सूची पर राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

    HD MAHANTBy HD MAHANT21/08/2024 - 11:58 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 अक्टूबर तक होगा पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियाँ

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अगस्त 2024/आगामी 1 जनवरी 2025 की स्थिति में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 – मतदाता सूची तैयार करने और मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभा कक्ष में 20 अगस्त को विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियाँ 20 अगस्त 2024 मंगलवार से प्रारंभ हो चुका है जो 18.10.2024 (शुक्रवार) तक किया जायेगा। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से घर घर सत्यापन, मतदान का युक्तिकरण, पुनर्व्यवस्था, चुनावी रोल, ईपीआईसी में विसंगतियों को दूर करना, छवि गुणवत्ता में सुधार, धुंधली, खराब गुणवत्ता और विशिष्टताओं के अनुरूप नहीं तथा गैर-मानवीय तस्वीरों को हटाकर अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरें सुनिश्चित करना, जहाँ भी आवश्यक हो, रोल में छवियाँ, अनुभाग, भागों का पुनर्निर्माण और अंतिम रूप देना, प्रस्तावित अनुभाग भाग सीमाओं का पुनर्गठन, मतदान केंद्रों का स्थान और मतदान केंद्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना, कमियों की पहचान करना और ऐसी कमियों को दूर करने के लिए रणनीति और समयसीमा को अंतिम रूप देना,नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण करना शामिल है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01.01.2025) अन्तर्गत निर्धारित न्यूनतम दूरी एवं अधिकतम मतदाता संख्या आदि मापदण्डों के अनुरूप मतदान केन्द्रों को स्थापित करने एवं मतदान केन्द्रों में भीड़ कम करने के लिए युक्तियुक्तकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बढ़ती हुई जनसंख्या एवं बसाहट के कारण अनुभागों का नए सिरे से सीमांकन एवं नामकरण करना।अनुभागों का युक्तियुक्तकरण एवं मतदान केन्द्र की वर्तमान सीमाओं में परिवर्तन इस प्रकार करें, कि मतदान केन्द्र मतदान क्षेत्र के हिसाब से सुसंगत हो जाये तथा मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने पर जहां तक संभव हो उसी परिसर में अनुभागवार मतदाताओं को स्थानांतरित कर समायोजित किया जाना चाहिए, लेकिन यदि उसी परिसर में व्यवस्था न हो तो नया मतदान केन्द्र बनाया जा सकता है। अनुभागों का युक्तियुक्तकरण अधिकतम संभव सीमा तक निकटवर्ती मतदान केन्द्र में करने के पश्चात् ही नये मतदान केन्द्रों का निर्माण किया जावे। जहां आवश्यक हो, मतदान केन्द्रों का एकीकरण भी किया जा सकता है। एक ही परिवार के सदस्यों का विभाजन अलग-अलग मतदान केन्द्रों में नहीं होना चाहिए। एकीकरण, संलग्न किये गये मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को 02 कि.मी. से अधिक दूरी तय नहीं करना पड़े। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण में एक परिवार के सभी सदस्यों एवं आस-पड़ोस के मतदाताओं का अनुभाग एवं मतदान केन्द्र एक ही स्थान पर होना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में परिवार के सदस्यों का अनुभाग एवं मतदान केन्द्र भिन्न-भिन्न न हो। ई आर ओ-न के प्रयोग से यह सुनिश्चित किया जावे कि मतदान केन्द्र, भवन के भू-तल पर ही स्थित हो। मतदान केन्द्रों के स्थान का 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। बी.एल.ओ. के द्वारा पंजीकृत मोबाईल नम्बर के माध्यम से बी.एल.ओ. एप में मतदान केन्द्रों के फोटोग्राफ्स, स्थान के संबंधित विवरण के साथ अक्षांश एवं देशांश की जानकारी भी अपलोड की जाए। शहरी क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के भीड़ कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। एक ही भवन में 6-7 मतदान केन्द्र होने से मतदान दिवस पर अनावश्यक असुविधा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है। अतः जहां ऐसी परिस्थिति है वहां मतदान केन्द्रों को पृथक-पृथक भवनों में स्थापित करने के प्रयास किए जाएं। शहरों में 4 व गांवों में 2 से अधिक मतदान केन्द्र एक ही भवन में न रहें, ऐसा प्रयास करें।चुने गये मतदान भवन में सभी अनिवार्य न्यूनतम सुविधायें (एएमएफ) उपलब्ध हों। यदि मतदान केन्द्र का भवन जर्जर हो चुका है एवं वहीं आस-पास अन्य नया भवन निर्मित हो चुका है, तो मतदान केन्द्र भवन परिवर्तित करने हेतु प्रस्ताव दिया जा सकता है। जिन जिलों में पी 2 एवं पी 3 मतदान केन्द्र हैं, वे आयोग के निर्देशानुसार ऐसे मतदान केन्द्रों का रूट मैप पुनः निर्धारित कर तत्संबंध में आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर को प्रेषित करें। शहरी क्षेत्रों में आवासीय जनसंख्या एवं क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए आवासीय परिसरों को एक ईकाई, अनुभाग मान कर कार्यवाही की जानी चाहिए। विधानसभा या लोकसभा चुनावों के समय बनाए गए सहायक मतदान केन्द्रों को यथावत्त नवीन मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव न दिया जावे। बी.एल.ओ., राजस्व अधिकारी से मौके की रिपोर्ट लेने एवं निर्वाचन के अनुभवों के आधार पर परीक्षण कर प्रस्ताव बनाए जाएं। जिस विधानसभा का क्षेत्र एक से अधिक जिले में आता है उस विधानसभा के लिए एकीकृत उपाबंध III तैयार करने का कार्य “मतदान केन्द्रों पर मैनुअल में निहित प्रावधान अनुसार किया जावे। यह बैठक फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के संबंध में आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किया गया। सरगुजा संभाग के जिले और बिलासपुर संभाग के जिले बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए मतदान केंद्रों की युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव भेजने की निर्धारित तिथि 01.10.2024 है। इसी प्रकार मतदान केंद्रों की युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव भेजने की निर्धारित तिथि रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले के लिए 3 अक्टूबर 2024 और बस्तर संभाग के जिले के लिए 4 अक्टूबर 2024 है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनिकेत साहू सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    खोमचे की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस की दबिश में धंधेबाज गिरफ्तार

    10/05/2026 - 1:53 PM

    अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही जीवनदायिनी अरपा; क्या साबरमती की तर्ज पर बदलेगी बिलासपुर की सूरत?

    10/05/2026 - 9:29 AM

    17 करोड़ की लागत से बनेगा अशोकनगर-बिरकोना फोरलेन मार्ग, अतिक्रमण हटने के बाद तेज होगा निर्माण कार्य

    10/05/2026 - 9:26 AM

    निजी स्कूलों की मनमानी- नारायणा, चैतन्य टेक्नो समेत दो दर्जन स्कूलों की होगी जांच

    10/05/2026 - 9:24 AM

    इंडियन गैस कंपनी और बालाजी गैस एजेंसी के विवाद का असर उपभोक्ताओं पर: उपभोक्ता परेशान

    10/05/2026 - 9:22 AM

    पैसों के लालच में बने साइबर गैंग के मोहरे, अंबिकापुर के कॉलेज छात्रों के खाते से चला करोड़ों की ठगी का खेल

    09/05/2026 - 10:50 PM
    Editors Picks

    खोमचे की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस की दबिश में धंधेबाज गिरफ्तार

    10/05/2026 - 1:53 PM

    अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही जीवनदायिनी अरपा; क्या साबरमती की तर्ज पर बदलेगी बिलासपुर की सूरत?

    10/05/2026 - 9:29 AM

    17 करोड़ की लागत से बनेगा अशोकनगर-बिरकोना फोरलेन मार्ग, अतिक्रमण हटने के बाद तेज होगा निर्माण कार्य

    10/05/2026 - 9:26 AM

    निजी स्कूलों की मनमानी- नारायणा, चैतन्य टेक्नो समेत दो दर्जन स्कूलों की होगी जांच

    10/05/2026 - 9:24 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.