रायपुर, 21 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।
Read Next
8 hours ago
सारंगढ़ के जिला मेडिकल बोर्ड में 29 नागरिकों का हुआ जांच
8 hours ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया
8 hours ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे और एसपी वार्ष्णेय ने किया उप जेल सारंगढ़ का औचक निरीक्षण
21 hours ago
मानिकपुरी पनिका/पनका समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
2 days ago
त्रिवर्षीय यात्रा पूर्ण, पत्रकार कल्याण महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस; एच.डी. महंत को मिला गौरव सम्मान
5 days ago
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित (साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला सम्मान)
5 days ago
नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अनुशागिक संगठन राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय सचिव बने प्रकाश शर्मा
6 days ago
पर्यावरण चेतना को नई दिशा — एच. डी. महंत बने ‘राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी’
1 week ago
झूठी शिकायत की साज़िश बेनकाब: पत्रकार नारायण शर्मा को क्लीन चिट, अरविंद अवस्थी को मिला 1 करोड़ का मानहानि नोटिस
1 week ago