. सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोषी मंदिर, शंभू पान ठेला के पास से अनिल गंगवानी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिनेश टेकवानी के लिए काम करता है और हर महीने 20,000 रुपए की पगार पर सट्टा लिखता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्रकार कॉलोनी, रिंग रोड-2 निवासी दिनेश टेकवानी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 8,400 रुपये नकद, सट्टा लिखने की नोटबुक और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम, 2022 की धारा 112 बीएनएस, 6 (क), 6(ख), 7 (1) और 7 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।ये हैं पकड़े गए आरोपी 01. दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 वर्ष पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन,02. अनिल गंगवानी पिता इंद्रजीत गंगवानी उम्र 37 वर्ष पता संतोषी मंदिर शंभू पान ठेला के पास थाना तोरवा बिलासपुर।
Read Next
छत्तीसगढ़
2 weeks ago
बस्तर में हो रहा है सुनहरा सवेरा
छत्तीसगढ़
2 weeks ago
सफलता की कहानी
छत्तीसगढ़
2 weeks ago
सफलता की कहानी
1 week ago
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दानसरा उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया
1 week ago
टोकन लिमिट की मार से भड़के किसान: कोसीर में चक्का जाम, विधायक उत्तरी जांगड़े बोलीं—जरूरत पड़ी तो मैं भी आंदोलन में उतरूंगी
1 week ago
सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में है 12 राज्यों के 2003 की मतदाता सूची
1 week ago
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट
2 weeks ago
पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव
2 weeks ago
भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रायपुर में ब्लैक टिकट का ‘गेम ओवर’, दो युवक दबोचे
2 weeks ago
बस्तर में हो रहा है सुनहरा सवेरा
2 weeks ago
सफलता की कहानी
2 weeks ago
सफलता की कहानी
3 weeks ago
हिडमा पर बढ़ा विवाद — युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया मानवता का हत्यारा, प्रीति मांझी की पोस्ट पर नाराजगी तेज
Related Articles
Check Also
Close







