छत्तीसगढ़

CG Crime News : बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 सदस्य गिरफ्तार

बलौदाबाजार : पिछले कुछ दिनों में बलौदाबाजार शहर में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था. जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान बनाया और चोर गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया.

31 दिसंबर को बलौदाबाजार निवासी हीरालाल अग्रवाल ने कोतवाली में अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि उनका पूरा परिवार पुरी घूमने गया था. इसी दौरान पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि घर की खिड़की का रॉड निकला हुआ है. पड़ोसी ने चोरी की आशंका जताई. जिसके बाद अग्रवाल ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस घर में पहुंची और जांच किया तो घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था. आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर, एक लैपटॉप, कैश 195000 सहित कुल 450000 का सामान घर से गायब मिला. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी चैक किए गए. चोरों की तलाश शुरू की गई.

पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया. ये सूने मकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिसन ने ग्राम कोलिहा, कोहरौद, मुंडा और पेंडरी के रहने वाले 9 आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर समृद्धि कॉलोनी बलौदाबाजार में चोरी करना स्वीकार किया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!