जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने को पर हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा।
मेरठ।कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह दो गोवंशों के अवशेष मिलने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी व ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोवंश को गड्ढे खुदवाकर दबावा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाइवे स्थित पठानपुरा गांव में शुक्रवार सुबह जंगल में गोवंश के दो अवशेष मिले। गोवंश के अवशेष देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण रोहताश के अनुसार शुक्रवार सुबह वह अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच उसने देखा कि उसके खेत से पहले बनी चकरोड पर दो गोवंश के अवशेष पड़े हुए हैं। ग्रामीण ने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और हिंदू संगठन में पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हिंदू संगठन से सोनू शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व टीपी नगर पुलिस चौकी के पीछे भी दुस्साहस करते हुए आरोपियों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। बावजूद इसके आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से दो टूक कहा है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।