लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन।

मेरठ।लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश का जिला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पर जुटे। कांग्रेसियों ने लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में और लखीमपुर खीरी जा रही। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रोके जाने के विरोध में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने धरना देकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान जावेद अंसारी ने कहा प्रियंका गांधी केवल लखीमपुर यूपी में किसानों का दर्द बांटने जा रही थी लेकिन सरकार की पुलिस में प्रियंका गांधी को रोक दिया और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर हमारी मांगे जब तक प्रियंका गांधी को सरकार की पुलिस रिया नहीं करती तब तक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऐसे ही बैठकर अनिश्चितकालीन धरना देते रहेंगे ।इस दौरान सरदार मंजीत सिंह कोछर, वरिष्ठ नेता आसाराम, अखिल कौशिक, रोबिन नाथ गोलू, युगांश राणा, हरि किशन वर्मा, अखिल कौशिक, बबीता गुर्जर,विनोद सोनकर, समेत कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए