घर-घर भेजेगी योगी सरकार CAA पर आंदोलनकारियों से जुर्माने को वसूल ने

UP में नागरिकता संशोधन कानून CAA पर बवाल के दौरान तोड़फोड़ से हुए नुकसान का रिकवरी नोटिस निरस्त करने के बाद अब वसूला गया जुर्माना भी सरकार संबंधित लोगों के घर भिजवाएगी। जमा जुर्माने का चेक तहसील के कर्मचारी घर-घर जाकर पहुंचाएंगे। कानपुर जिला प्रशासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। चेक बनने भी आरंभ हो गए हैं और सोमवार से लोगों के घर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कानपुर में 33 लोगों के 3.66 लाख रुपये वापस होने हैं।
आपको बता दे कि दिसंबर 2019 में CAA और एनआरसी लागू करने के विरोध में शहर में कई जगह बवाल हुआ था। लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। शासन ने इसकी क्षतिपूर्ति आरोपियों से करने का आदेश दिया था। ADM सिटी कोर्ट के नोटिस पर DM के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर बाबूपुरवा और बेकनगंज के 33 लोगों से जुर्माना वसूला गया।
बेकनगंज और बाबूपुरवा के 48 लोगों को ADM सिटी की कोर्ट से रिकवरी का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद 33 लोगों ने डीएम के नाम डाफ्ट बनाकर जमा किया था। बेकनगंज के 21 लोगों ने 2.83 लाख रुपये और बाबूपुरवा के 12 लोगों ने 6970 रुपये प्रति व्यक्ति जमा किए थे। कुल 3.66 लाख रुपये DM के खाते में जमा हुए थे।