सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी 2.60 लाख से अधिक की रकम लेकर गायब हो गया। भारत फाइनेंस कोटा के हीरालाल साहू ने 4 अप्रैल 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा बैंक के 14 क्लाइंट के करीब 2 लाख 60 हजार 723 रुपए लोन और फाइनेंस की रकम धोखाधड़ी कर लेकर भाग गया है। पुलिस तब से आरोपी रूपेश चंद्रा की तलाश कर रही थी। इधर ऑपरेशन प्रहार के तहत धोखाधड़ी के मामलों में कार्यवाही के निर्देश के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने घेरेबंदी कर पंकज को पकड़ा, जिसने बताया कि वह ग्रामीण और अशिक्षित महिलाओं का फायदा उठाकर उनका अंगूठा लगवाकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए लाखों रुपए लेकर भाग गया था। उसने महिलाओं से पैसे तो लिए थे लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराया था। पुलिस ने इस धोखेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।तो वहीं लूट के पुराने मामले में फरार आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण के साथ नेवरा में विक्रांत ठाकुर, जंगेजी यादव रकबर खान आदि ने मारपीट कर उसकी जेब में मौजूद 8200 लूट लिए थे, घटना के बाद से आरोपी फरार थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने राघवेंद्र सिंह उर्फ रकबर को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
Read Next
12 hours ago
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम – बसना में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु कबीर प्राकट्योत्सव
1 day ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सिलाई प्रशिक्षण का आकस्मिक अवलोकन किया
1 day ago
रविवार 15 जून को सुबह 10 बजे से होगा एडीईओ परीक्षा
2 days ago
लोकतंत्र की ओर बढ़ा मानिकपुरी समाज,15 जून को होगा ऐतिहासिक मतदान
3 days ago
मानिकपुरी पनिका समाज के युवाओं ने संत कबीर प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया
6 days ago
संग-साथ के 19 वर्ष – प्रकाश शर्मा व राजलक्ष्मी शर्मा को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं
6 days ago
विशेष संगठनात्मक बैठक संपन्न – राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य के मार्गदर्शन में तय हुए संगठन विस्तार के नए आयाम
6 days ago
जोश,जुनून और जनसमर्थन के संग मना प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय जी का जन्मदिन – संगठन और सेवा का संकल्प दोहराया
1 week ago
“अंकित दास मानिकपुरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी – नरेंद्र मोदी विचार मंच ने सौंपी युवा शाखा जिला अध्यक्ष रायपुर की कमान”
1 week ago
गरीब किसान का बेटा बना प्रदेश अध्यक्ष – के.के. वर्मा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण को बताया मिशन
Related Articles
Check Also
Close