Author: HD MAHANT

रायपुर 29 सितंबर 2026/ सूचना के अधिकार को लेकर एक बार फिर जवाबदेही और पारदर्शिता का मुद्दा सामने आया है। अखिल भारतीय पनिका/पनका समाज के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष  बिहारी दास मुरचले, प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित मानिकपुरी और प्रदेश उपाध्यक्ष किशन मानिकपुरी ने RTI आवेदन पर अपेक्षित जानकारी नहीं मिलने और मिले जवाब को विधिसम्मत नहीं मानते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 19(1) के तहत प्रथम अपील प्रस्तुत की है। प्रस्तुत दस्तावेज के अनुसार मुरचले ने 15 जुलाई 2026 को आदिमजाति विकास विभाग से संबंधित 8 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। इनमें पनिका/पनका…

Read More

रायपुर, 27 सितंबर 2026/ राजधानी रायपुर के कोटा वार्ड क्रमांक 23 स्थित मानिकपुरी पनिका समाज के युवा समाजसेवी राहुल देव पंत के निवास पर अनंत चतुर्दशी एवं पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौका आरती और आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, संत-महंतों, परिवारजनों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी तथा महानगर रायपुर अध्यक्ष प्रेम दास मानिकपुरी सहित समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति रही। गुरु महंत किशन दास मानिकपुरी, महंत बुधारी दास मानिकपुरी, दीवान केतन दास…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो ‘माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है, माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलाएगा’ रायपुर, 21 सितंबर (2026) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो साझा किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ अपनी भावनाओं को कविता की पंक्तियों में अभिव्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में उल्लेख किया है – “माँ  है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है, माँ के चरणों में…

Read More

मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और वरिष्ठ महिलाओं का हुआ सम्मान; महिला सशक्तिकरण व सामाजिक एकता का दिया संदेश रायपुर, 20 सितंबर 2026/ मानिकपुरी पनिका समाज महानगर रायपुर द्वारा सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन उत्सव का आयोजन नंदी हरदेव लाल मंदिर भवन प्रांगण, टिकरापारा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। सद्गुरु कबीर साहेब की कृपा तथा पंथ प्रकाश मुनिनाम साहेब एवं पंथ श्री उदित मुनिनाम साहेब के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में अंताक्षरी, भजन, समूह एवं एकल गीत, समूह एवं…

Read More

बिलासपुर  20 सितंबर 2026/ बिलासपुर शहर के पनिका समाज के वरिष्ठ जनों ने एकत्रित होकर पनिका समाज महासमिति नई दिल्ली पंजीयन क्रमांक S/ RS/ WS/0452/2011 के एक मात्र राष्ट्रीय पंजीयन के द्वितीय अध्यक्ष बने डॉ फूलदास महंत को बधाई देते हुवे फूल माला से जोरदार स्वागत किया,इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा पद तथा पद की गोपनीयता की शपथ दिलाने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पनिका समाज तथा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ देवधर महंत का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस दास सेवानिवृत स्टेनो छत्तीसगढ़ बिजली विभाग ने किया। उन्होंने अपने संचालन…

Read More

बलरामपुर, 18 सितंबर 2026/ रघुनाथनगर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम केसारी से 34 नग भैंस व भैंसा जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य साथी फरार हो गए। कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग केसारी गांव से मवेशियों को पैदल अवैध रूप से उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में घेराबंदी की। पुलिस…

Read More

रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ में ग़ज़ल गायक ने की दिल की बात महफिलिस्म के जरिए गजल की महफिल का दौर लाने की कोशिश रायपुर 13 सितंबर 2026/ ग़ज़ल गायकी को नए अंदाज़, नए प्रयोग और आधुनिक प्रस्तुति के साथ युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले सा रे गा मा पा फेम प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए। संगीत, ग़ज़ल और बदलते दौर में श्रोताओं की पसंद को लेकर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, दौरान उनके साथ महफिलिज्म कार्यक्रम की प्रड्यूसर चित्रा…

Read More

अंबिकापुर/मैनपाट 10 सितंबर/ भीषण बारिश और दुर्गम मार्गों की परवाह किए बिना प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी तीन दिवसीय सरगुजा संभाग प्रवास के दौरान मैनपाट विकासखंड के ग्राम खड़गांव पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय खोईटा दास के अंतिम नहावन, चंदनपान एवं चलावा-चौका अनुष्ठान में शामिल होकर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा सद्गुरु कबीर साहेब से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डॉ. ललित कुमार…

Read More

बिलासपुर 7 सितंबर 2026/ छठ घाट तोरवा स्थित सर्वसुविधायुक्त विशाल सांस्कृतिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय पनिका समाज की राष्ट्रीय बैठक सामाजिक एकता, अधिकारों और एसटी आरक्षण बहाली के संकल्प का ऐतिहासिक मंच बन गई। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बुद्धिजीवियों ने सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक सशक्तिकरण पर सारगर्भित विचार रखे। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और समाज को संगठित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में मौजूद सभी प्रमुख वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि समाज के लोग अपने-अपने संगठनों…

Read More

रायपुर  4 सितम्बर 2026/ भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में रिलीज हुई। फिल्म के पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंचे और फिल्म को उत्साह के साथ सराहा। फिल्म का निर्माण और निर्देशन भिलाई निवासी युवा निर्माता-निर्देशक मनीष मानिकपुरी ने किया है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन गायक एवं कलाकार विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवल दास मानिकपुरी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और कला प्रेमी…

Read More