Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    रेलवे अधिकारी के घर में चोरों का धावा, घर था खाली, बैरंग रहे चोर

    01/05/2026 - 10:58 AM

    1 मई: गौतम बुद्ध जयंती पर विशेष

    01/05/2026 - 10:41 AM

    ई केवाईसी 30 जून तक होगी महतारी वंदन के लिए

    01/05/2026 - 10:47 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

    कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी प्राचार्यों को दो टूक कहा : आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार आना चाहिए

    HD MAHANTBy HD MAHANT16/10/2025 - 5:24 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों को परीक्षा परिणाम के लिए आवश्यक नवाचार करने के निर्देश दिए

    प्रभारियों को शिक्षकों एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2025/कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में गुरूवार को जिले के सभी प्राचार्यों का बैठक लिया। डॉ कन्नौजे ने सभी प्राचार्यों को दो टूक कहा कि आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सुधार आना चाहिए।शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्राचार्य ठोस रणनीति और कार्य योजना बनाकर कार्य करें। कलेक्टर ने डीईओ, बीईओ, एबीईओ, बीआरसी को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्य पुस्तकों का वितरण, यू-डाईस प्रोग्रेस की जानकारी, स्कूलों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने, स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति देने, मध्यान्ह भोजन संचालन, न्यौता भोज, शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, कमजोर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बैठक में पीएमश्री स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के समयमान वेतनमान, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, परिवीक्षा अवधि समाप्त करने, शिक्षकों के संघों से प्राप्त आवेदनों को भी पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में डीईओ जे आर डहरिया, खंड शिक्षा अधिकारी, एबीईओ, बीआरसी आदि उपस्थित थे।

    नियमित रूप से प्रत्येक सिलेबस पूर्ण होने के बाद ब्लू प्रिंट अनुरूप टेस्ट परीक्षा लेने के निर्देश

    जिले में आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम को मद्देनजर कलेक्टर ने 50 प्रतिशत से कम प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यों को विशेष रणनीति, कार्ययोजना बनाकर, नियमित रूप से ब्लू प्रिंट अनुसार प्रश्न तैयार कर परिणाम लेने, प्रत्येक यूनिट (चैप्टर) के बाद परीक्षा लेने, परीक्षा परिणाम की समीक्षा उपरांत कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षा एवं अतिरिक्त कक्षा लेने, शिक्षकों का शिक्षकीय कार्य के अलावा अन्य कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाने, संस्था के प्राचार्य को ठोस कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने तथा विषय शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में पीएम ई-विद्या चैनल के माध्यम से विभिन्न विषयों के अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि विषय विशेषज्ञ की कमी पर भी बच्चे विषयों को अच्छे ढंग से समझ और पढ़ सके।

    स्कूली बच्चों के शिक्षा ट्रेकिंग के लिए कलेक्टर ने बच्चों का शत् प्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए

    डाॅ. कन्नौजे ने सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में प्रत्येक बच्चों का 100 प्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए ताकि बच्चों के संपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों की ट्रैकिंग एवं उनके सभी अंकसूची, दस्तावेज और अन्य सर्टिफिकेट को डिजी लाॅकर में अपलोड करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    रेलवे अधिकारी के घर में चोरों का धावा, घर था खाली, बैरंग रहे चोर

    01/05/2026 - 10:58 AM

    1 मई: गौतम बुद्ध जयंती पर विशेष

    01/05/2026 - 10:41 AM

    ई केवाईसी 30 जून तक होगी महतारी वंदन के लिए

    01/05/2026 - 10:47 AM

    निगम कर्मी ने किया कबाड़ से जुगाड़ ; बनाया फागिंग मशीन

    01/05/2026 - 10:36 AM

    अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त हुई सिम्स की सेंट्रल लैब-

    01/05/2026 - 10:31 AM

    30अप्रैलआयुष्मान भारत दिवस

    30/04/2026 - 11:13 AM
    Editors Picks

    रेलवे अधिकारी के घर में चोरों का धावा, घर था खाली, बैरंग रहे चोर

    01/05/2026 - 10:58 AM

    1 मई: गौतम बुद्ध जयंती पर विशेष

    01/05/2026 - 10:41 AM

    ई केवाईसी 30 जून तक होगी महतारी वंदन के लिए

    01/05/2026 - 10:47 AM

    निगम कर्मी ने किया कबाड़ से जुगाड़ ; बनाया फागिंग मशीन

    01/05/2026 - 10:36 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.