Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 6
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी करने वालों पर बस्तर पुलिस की सख्त नजर स्पेशल टीम की निगरानी में अपराधी, बच पाना अब मुश्किल
छत्तीसगढ़

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी करने वालों पर बस्तर पुलिस की सख्त नजर स्पेशल टीम की निगरानी में अपराधी, बच पाना अब मुश्किल

HD MAHANTBy HD MAHANT21/01/2026 - 11:18 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

लालच पर कंट्रोल न कर पाने के कारण लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं

बुजुर्ग सबसे आसान टारगेट, लिंक और कॉल को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी

जगदलपुर,21 जनवरी 2026/शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा, नामी-गिरामी कंपनियों की फ्रेंचाइजी, बीमा रिन्यूअल के नाम पर अतिरिक्त लाभ या फिर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने जैसे तरीकों से साइबर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बस्तर संभाग में ऐसे मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

अब साइबर अपराधियों ने अपना फोकस खास तौर पर ओल्ड एज यानी बुजुर्गों पर केंद्रित कर लिया है। वे लोग जो घर में अकेले रहते हैं, जिनके बच्चे बाहर नौकरी करते हैं या तकनीकी जानकारी सीमित है, उन्हें आसानी से टारगेट किया जा रहा है। बीमा पॉलिसी के लाप्स होने या नए फायदे दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ठगी जा रही है।

=ऐसे बनाते हैं साइबर अपराधी लोगों को शिकार=

साइबर ठग पहले विश्वास जीतने के लिए छोटी रकम का मुनाफा दिखाते हैं। शेयर ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर शुरुआत में कुछ पैसा वापस भी कर देते हैं, जिससे सामने वाला लालच में आ जाता है। इसके बाद बड़ी रकम इनवेस्ट करवाकर संपर्क तोड़ दिया जाता है। लालच और जल्दबाजी ही सबसे बड़ा हथियार बन रही है, जिसके चलते लोग समय रहते ठगी को समझ नहीं पाते।

=2025 में हुए साइबर क्राइम के आंकड़े=

बस्तर में साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आठ सदस्यीय स्पेशल साइबर टीम गठित की गई है।
इस टीम की अगुवाई डीएसपी गीतिका साहू कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर गौरव तिवारी, दिलबाग सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, निलांबर नाग सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

See also  7 अप्रैल तक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरकारी कर्मियों का अवकाश प्रतिबंधित

वर्ष 2025 में फाइनेंशियल आईटी एक्ट एवं अन्य आईटी एक्ट के तहत 15 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अलग-अलग राज्यों से जुड़े 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
80 लाख 64 हजार 755 रुपये की रकम साइबर ठगों के खातों में जाने से पहले रोकी गई है और कई खातों को होल्ड कराया गया ।

=जागरूकता अभियान से साइबर अपराध पर प्रहार=

राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के बस्तर रीजनल हेड केशव सल्होत्रा से चर्चा के दौरान एसपी बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर क्राइम के पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों में जागरूकता की कमी है। इसी को देखते हुए जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

स्कूल, कॉलेज, साप्ताहिक बाजारों और मोहल्लों में जाकर लोगों को साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों के घर-घर जाकर उन्हें कॉल, लिंक और ओटीपी से जुड़े खतरों के बारे में समझाया जा रहा है।

इसके साथ ही बड़े आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साइबर टीम के जवानों को सिविल ड्रेस में तैनात किया जा रहा है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके।

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन यूनिट के तहत देशभर की पुलिस एजेंसियां आपस में जुड़कर काम कर रही हैं। फर्जी सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट संचालकों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच भरे ऑफर से दूर रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

See also  खर्वे का खूनी खेल: 4 महीने में 8 हत्याएं, पड़ोसी निकला सीरियल किलर, शराब में घोलता था मौत

केशव सल्होत्रा
बस्तर रीजनल हेड, राष्ट्रीय न्यूज सर्विस

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM

पनिका समाज की एकता और जनसंपर्क को नई धार: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी ने महासमुंद-बालोद प्रवास में शोक संवेदना के साथ तय की सामाजिक संघर्ष की रणनीति

02/09/2026 - 1:53 PM

Comments are closed.

पोस्ट

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.