Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर शहर में अमृत मिशन जलप्रदाय योजना में तकनीकी खामियां: पेयजल आपूर्ति का गहराया संकट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर शहर में अमृत मिशन जलप्रदाय योजना में तकनीकी खामियां: पेयजल आपूर्ति का गहराया संकट

HD MAHANTBy HD MAHANT20/03/2026 - 6:09 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 20 मार्च 2026/शहर में अमृत मिशन योजना की तकनीकी खामियां अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। खासकर गर्मी के मौसम में बार-बार आ रही दिक्कतों से जल संकट गहराता जा रहा है। ताजा मामला अशोक नगर का है, जहां मेन पाइप लाइन के मैकेनिकल जॉइंट में फिर से लीकेज होने के कारण मंगलवार शाम पानी सप्लाई बाधित रही और हजारों घरों में पानी नहीं पहुंच पाया।जानकारी के अनुसार, करीब 22 दिन पहले ही कोलकाता से मंगाकर नया मैकेनिकल जॉइंट लगाया गया था, लेकिन इसमें दोबारा लीकेज शुरू हो गया। नगर निगम जल विभाग की टीम ने इंजीनियरों की मौजूदगी में देर शाम तक मरम्मत कार्य किया, जिससे शाम की जल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही।अमृत मिशन योजना के तहत खूंटाघाट से प्रतिदिन 35 एमएलडी पानी शहर की 22 टंकियों में सप्लाई किया जाता है, जिससे लगभग 40 हजार घरों को पानी मिलता है।लेकिन लगातार तकनीकी खराबियों के चलते यह व्यवस्था बार-बार बाधित हो रही है।

बार-बार आ रही तकनीकी खराबियां

अमृत मिशन में गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा-31 दिसंबर को बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का वाल्व अधिक प्रेशर से फट गया।11 जनवरी को ट्रायल के दौरान अशोक नगर में पाइप लाइन टूट गई।13 जनवरी को मैकेनिकल जॉइंट फट गया।26 फरवरी को नया जॉइंट लगाया गया।17 मार्च को फिर से लीकेज की समस्या सामने आई। हर बार मरम्मत और ट्रायल के बावजूद समस्या दोबारा सामने आ रही है, जिससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

See also  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस के प्रधान संपादक

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी

शहर के तोरवा, तारबाहर, चांटीडीह और पीटीएस क्षेत्र की पानी टंकियों को भरने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। ये पूरी तरह अमृत मिशन की सप्लाई पर निर्भर हैं। ऐसे में सप्लाई रुकते ही इन इलाकों में गंभीर जल संकट पैदा हो जाता है।

गर्मी में बढ़ी चिंता

गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इसी समय बार-बार पाइप लाइन फटना, वाल्व खराब होना और लीकेज जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में जल संकट और गहरा सकता है। वहीं नगर निगम द्वारा मरम्मत कार्य जारी रखने और व्यवस्था सुधारने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

Comments are closed.

पोस्ट

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.