Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    अरपा पार अशोक नगर चौक की सड़क बनी हादसों का चौक

    April 7, 2026

    हृदयस्पर्शी हैं- ” अंतर्मन का उद्घोष ” के आलेख ; डॉ राघवेंद्र दुबे

    April 7, 2026

    सिम्स में आपदा प्रबंधन के लिए की गई माकड्रिल; व्यवस्था की खुली पोल

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Wednesday, April 8
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Home»छत्तीसगढ़»वृद्धजनों को सम्मानित कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
    छत्तीसगढ़

    वृद्धजनों को सम्मानित कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

    HD MAHANTBy HD MAHANTOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप प्रदर्शन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 

    देवदत्त खांडेकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 अक्टूबर 2024:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सम्मानित वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा उप संचालक विनय तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सत्ताधारी दल के स्थानीय प्रतिनिधि देवेंद्र रात्रे, मीरा जोल्हे, सरपंच फुलेश्वरी महेश, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, सतीश यादव, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल और सीएमएचओ डॉक्टर एफ. आर. निराला ने अतिथि के रूप में शिरकत की।

    कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। स्कूली छात्राओं ने सामूहिक और एकल नृत्य प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। सभा को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की नींव हैं, और उन्हें किसी भी स्थिति में अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने भी वृद्धजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग वृद्धजनों के कल्याण के लिए कार्यरत है, और सरकारी कर्मचारी उनका विशेष ध्यान रखें।

    समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि घर में एक वृद्धजन का होना परिवार का सहारा होता है। प्राचार्य विभावरी ठाकुर ने वृद्धजनों के आशीर्वाद की महत्ता पर जोर दिया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर एफ. आर. निराला, वरिष्ठ समाजसेवी अब्बास अली और न्यू लायंस क्लब सारंगढ़ के मुख्य कैजार दोनों भाइयों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के लिए कैरम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वृद्धजन विजयी रहे। अतिथियों ने वृद्धजनों के साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया। साथ ही, एलोपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों और वृद्धजनों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

    कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों ने वृद्धजनों के सहयोग करने का शपथ लिया। इसके साथ ही, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप प्रदर्शन किया गया और शपथ ग्रहण भी हुआ। स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता का प्रदर्शन करते हुए स्वीप के आकार में रचनात्मक प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम स्थल को वृद्धजन और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टरों से सजाया गया था, और सभी के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    अरपा पार अशोक नगर चौक की सड़क बनी हादसों का चौक

    April 7, 2026

    हृदयस्पर्शी हैं- ” अंतर्मन का उद्घोष ” के आलेख ; डॉ राघवेंद्र दुबे

    April 7, 2026

    सिम्स में आपदा प्रबंधन के लिए की गई माकड्रिल; व्यवस्था की खुली पोल

    April 5, 2026

    खेत में लगी आग से फलदार 250 पेड़ झुलसे; पुलिस में मामला दर्ज

    April 5, 2026

    पुराना बस स्टैंड में चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

    April 5, 2026

    विशेष आलेख – जब हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा की गोपनीय बैठक

    April 5, 2026
    Editors Picks

    अरपा पार अशोक नगर चौक की सड़क बनी हादसों का चौक

    April 7, 2026

    हृदयस्पर्शी हैं- ” अंतर्मन का उद्घोष ” के आलेख ; डॉ राघवेंद्र दुबे

    April 7, 2026

    सिम्स में आपदा प्रबंधन के लिए की गई माकड्रिल; व्यवस्था की खुली पोल

    April 5, 2026

    खेत में लगी आग से फलदार 250 पेड़ झुलसे; पुलिस में मामला दर्ज

    April 5, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.