Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    सिम्स अस्पताल परिसर में नशेड़ियों और सामाजिक तत्वों का आतंक; धनवंतरी स्टाफ आतंकित

    April 12, 2026

    तहसीलदार के सामने दो पक्षों में हुई जमकर जमकर मारपीट

    April 12, 2026

    दो आदतन गुंडे टांका और ब्लेड का आतंक

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Blog HD MAHANTBy HD MAHANTDecember 17, 2023

    इमलीडुग्गू से उरगा तक फोरलेन बनाने 165 करोड़ रु. का प्रस्ताव

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भास्कर न्यूज | कोरबा पीडब्ल्यूडी ने इमलीडुग्गू गौ माता चौक से उरगा तक फोरलेन सड़क बनाने का 165 करोड़ रुपए का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है। सीएम की घोषणा के बाद मंजूरी नहीं मिली। भारी वाहनों के दबाव के कारण 3 साल में 10 किलोमीटर की सड़क बनाने 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च हो गई फिर भी राहत नहीं मिल रही है।

    सड़क खराब होने के साथ ही पुल भी क्षतिग्रस्त है। कोरबा से चांपा मार्ग नेशनल हाईवे घोषित होने के बाद इमलीडुग्गू से बरबसपुर तक की सड़क नगर निगम और उसके आगे उरगा तक सड़क पीडब्ल्यूडी के हिस्से में आई है। नेशनल हाइवे की फोरलेन सड़क उरगा से रिंग रोड होकर बन रही है। इस वजह से 10 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा भी की थी। उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सर्वे के बाद 165 करोड़ रुपए का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है। इसमें नदी नालों पर पुल पुलिया भी शामिल है, लेकिन घोषणा के 1 साल बाद भी इसकी लिए राशि की मंजूरी नहीं मिल पाई है। नगर निगम ने 3 साल पहले गौ माता चौक से बरबसपुर तक ढाई करोड़ की लागत से सड़क का नवीनीकरण किया था, पर सड़क फिर से उखड़ने लगी है। इस वजह से शहर से चांपा की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी ने 8 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर लंबी बरबसपुर से उरगा तक सड़क का नवीनीकरण कराया था। अब फिर से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से भी हादसे का डर बना रहता है। फोरलेन सड़क के प्रस्ताव की वजह से पुलों की चौड़ाई बढ़ाने कोई प्रस्ताव भी नहीं बनाया गया है। क्षतिग्रस्त डोमनाला से गुजरते भारी वाहन। 15 टन क्षमता की सड़क, दौड़ रहे 52 टन क्षमता के वाहन नगर निगम ने ढाई करोड़ की लागत से जब सड़क का नवीनीकरण कराया तब इसकी क्षमता 15 टन ही रही है। लेकिन अभी इस सड़क पर 52 टन क्षमता तक के ट्रेलर दौड़ रहे हैं। इस वजह से भी सड़क टिक नहीं पा रही है। जब तक इस सड़क की क्षमता नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    अमित शाह ने दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल

    October 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: मेष से कन्या तक इन 4 राशियों पर रहेगी लक्ष्मी की कृपा, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर

    October 4, 2025

    मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर मेडल, उठाया कुल 199 किलोग्राम वजन

    October 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal 3rd Oct 2025: एकादशी पर तुला-वृश्चिक समेत 3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    October 3, 2025

    प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

    July 9, 2025

    राष्ट्र निर्माण में समर्पित रवि चाणक्य: नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से घर-घर पहुंचा रहे राष्ट्रवाद का संदेश

    June 25, 2025
    Editors Picks

    सिम्स अस्पताल परिसर में नशेड़ियों और सामाजिक तत्वों का आतंक; धनवंतरी स्टाफ आतंकित

    April 12, 2026

    तहसीलदार के सामने दो पक्षों में हुई जमकर जमकर मारपीट

    April 12, 2026

    दो आदतन गुंडे टांका और ब्लेड का आतंक

    April 12, 2026

    11 अप्रैल जयंती पर विशेष – भारतीय सिनेमा के अमर स्वर व महान गायक कुंदन लाल सहगल

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.