बिलासपुर 14 मार्च 2026/एबीकेएमएस फाउंडेशन के 5 वे स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा 19 अप्रैल 2026 को जरहाभाटा शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पुस्तक विमोचन, कवियों और साहित्यकारो का सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भूपेंद्र श्रीवास्तव, डॉ प्रीति प्रसाद और आरती अंबष्ट द्वारा साझा संकलन,,वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना,,पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा साथ ही फाउंडेशन के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 राज्यों के लगभग 70 साहित्यकार इसमे भाग लिया है जिनको सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मान तोखन साहू , छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिल्हा विधायक धर्म लाल कौशिक,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव , ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो वीरेंद्र कुमार सारस्वत ,थावे विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ विनय पाठक, पूर्व आई एस एस अधिकारी डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, बीजेपी नेत्री श्री मती स्मृति जैन, जे पी वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के निराला, के अलावा नागपुर से फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ निगम, वाइस प्रेसिडेंट डॉ सीमा निगम दिल्ली, राष्ट्रीय महासचिव मिनी सिखा मुंबई अनुराग श्रीवास्तव दिल्ली विशिष्ट अतिथि होंगे।साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मती आरती अंबष्ट ,प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत श्री वास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुश श्रीवास्तव, प्रदेश युवा अध्यक्ष स्वप्निल श्रीवास्तव,प्रदेश महासचिव (महिला) श्रीमती भारती श्रीवास्तव विशेष अतिथि रहेंगे , साझा संकलन पुस्तक, वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना, पुस्तक को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को भेट की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




