
बिलासपुर 27 फरवरी 2026/स्टेट बैंक के बिल्हा ब्रांच में दो करोड़ छह लाख सैंतीस हजार 600 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की ओर से इसकी शिकायत एसीबी में की गई थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी की टीम ने बैंक के तत्कालीन कैशियर को गिरफ्तार किया है। आरोपित कैशियर को रिमांड पर लेकर एसीबी की टीम
आगे की पूछताछ करेगी। बिल्हा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर पीयूष बारा ने मुख्यालय में आर्थिक अनियमितता की शिकायत की थी। 2024 से दो जनवरी 2025 के बीच इसमें बताया गया कि बैंक के दो कर्मचारियों ने मिलकर 19 दिसंबर को बैंक खातों और रिकार्ड में गड़बड़ी कर दो करोड़ छह लाख सैंतीस हजार 600 का गबन किया है। बैंक की और से किए गए आंतरिक जांच में तत्कालीन कैशियर तेजवथ
थीरापतम्मा की भूमिका सामने आई थी। इस पर एसीबी ने 19 जनवरी को बैंक की कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा के खिलाफ धारा 13 (1) A.13(2) पीसी एक्ट व बीएनएस की धारा 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336(3), 340(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित कैशियर अपने ठिकाने से फरार हो गई थी। इस पर एसीबी की ओर से उनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच गुरुवार को सूचना मिली कि कैशियर तेजवथ किसी काम से आई है तब एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपित के सियार को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार कैशियर को एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है।

