Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTJanuary 17, 2024

    कलेक्टर-एसपी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम के सुव्यस्थित आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिवरीनारायण में बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    कार्यक्रम में शामिल होंगी हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा

    जांजगीर-चांपा 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भगवान शिवरीनारायण मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाओं सहित राम वन गमन परिपथ, मेला ग्राउंड में होने वाले भजन-कीर्तन की आवश्यक व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, बैरिकेटिंग, पेयजल, बिजली, प्रचार-प्रसार, मेला ग्राउंड में साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण में 22 जनवरी को होने वाले सांस्कृतिक एवं भजन कार्यक्रम में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगे।

    कलेक्टर ने 21 एवं 22 जनवरी की शाम को शिवरीनारायण सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की साफ-सफाई, मंदिर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य जिला पंचायत सीईओ श्री आर. के. खुटे, एसडीएम श्री ज्ञानेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर-एसपी ने किये शिवरीनारायण मंदिर के दर्शन

    जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बुधवार को शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति सदस्यों ने उन्हें मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना कराई।

    20 को मंदिरों की साफ-सफाई, 22 को रामायण मानस गायन का आयोजन

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240117-WA0047.mp4

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के आयोजन की तैयारी को लेकर मंदिर परिसरों में 20 जनवरी शनिवार को साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। सफाई अभियान में आमनागरिकों सहित एनजीओ, समाजसेवी संस्थान, अधिकारी, कर्मचारी, एनएसएस, स्काउट गाइड, के स्वयं सेवक के सहयोग से साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 22 जनवरी को जिले सहित जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत में मंदिरों में रामायण मानस गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240117-WA0048.mp4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026

    खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

    April 10, 2026

    पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा बिलासपुर और अचानकमार क्षेत्र

    April 10, 2026

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आरसेटी का किया निरीक्षण

    April 9, 2026
    Editors Picks

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026

    खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.