बिलासपुर 25 मार्च 2026/ रेलवे ने आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड लागू करने जा रही है। यह क्यूआर कोड विशेष रूप से दीपावली, छठ पर्व के अलावा छुट्टियों में यात्रियों की बेवजह भीड़ को रोकने के लिए किया जाएगा। क्यूआर कोड आधारित प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का प्रायोगिक परीक्षण करने का काम रेलवे ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो स्टेशन से शुरू कर दिया है, जिसके बाद इसे सभी बड़े स्टेशनों में लागू कर दिया जाएगा।रेल अफसरों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए व्यापक एआई संचालित निगरानी प्रणाली को कैमरों के माध्यम से तैनात किया जाएगा, जो प्लेटफार्म, कानकोर्स, प्रवेश निकास बिंदुओं और अनाधिकृत प्रवेश की संभावना वाले क्षेत्र सहित स्टेशन परिसर के हर कोने का कवर करेंगा। एक एक्सेप्शन इवेंट डिस्प्ले आधारित नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा, जहां लाइव कैमरा फीड की एआई प्रोसेसिंग द्वारा निगरानी कर्मचारियों को असामान्य या असुरक्षित घटनाओं के बारे में वास्तविक समय में सूचित किया जाएगा। सभी रेलवे स्टेशन के गेट पर आरपीएफ को अतिरिक्त रूप से तैनात किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल टिकिट धारक यात्री ही स्टेशन परिसर में प्रवेश कर सकें और मैनुअल चेकिंग के बजाय निगरानी आधारित मानिटरिंग को अपनाया जाए। इसके अलावा अन्य योजनाओं में सभी कर्मचारियों और गैर कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जिनमें पहचान के लिए आवश्यक सभी विवरण शामिल होंगे। इस एकसमान पहचान प्रणाली को उत्तरी क्षेत्र के सभी स्टेशन पर लागू किए जाएंगे, जिसे बाद में देश के अन्य हिस्सों में भी क्रियान्वित किया जाएगा। रेलवे के अनुसार दीपावली, छठ पर्व के अलावा छुट्टियों में भीड़ को रोकने संभावित भीड़भाड़ से पहले रेलवे स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्यू आर कोड आधारित प्रवेश प्रबंधन प्रणाली शुरु की जा रही है। यह प्रणाली वैध टिकिटों के आधार पर प्रवेश को नियंत्रित करेगी, जिससे आरक्षित टिकिट धारकों, मासिक सीजन टिकिट धारकों और अनारक्षित यात्रियों को बेहतर ढंग से अलग किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




