रायपुर, 23 फरवरी 2026/ राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 6 में चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो लाख बावन हजार पांच सौ बीस रुपए नगद और करीब ढाई लाख रुपए कीमत के 20 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल मिलाकर पांच लाख दो हजार पांच सौ बीस रुपए की जप्ती से इलाके में सनसनी फैल गई।
रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6 स्थित दीदी के ढाबे के पास 52 पत्ती ताश पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 19 लोगों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा पिता सोमनाथ वर्मा निवासी धनेली धरसीवा रायपुर, जनेश्वर साहू उर्फ राजू पिता स्व. हेमेन्द्र साहू निवासी रावाभाठा खमतराई रायपुर, राजू साहू पिता दुकल्हा साहू निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर, शंकर साहू पिता परसराम साहू निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर, विवेक साहू पिता सोहन लाल साहू निवासी उरकुरा खमतराई रायपुर, मनीष वर्मा पिता जीतू वर्मा निवासी उरकुरा खमतराई रायपुर, युवराज देवांगन पिता मनहरण लाल देवांगन निवासी बंजारी
नगर खमतराई, सेवक राम कौशल पिता जगदीश प्रसाद निवासी रावाभाठा खमतराई रायपुर, बंसत सिंह पिता स्वारथ लाल निवासी बंजारी नगर खमतराई रायपुर, सोहन लाल साहू पिता जगमोहन साहू निवासी दोन्देकला थाना विधानसभा रायपुर, यशवंत साहू पिता गिरीश साहू निवासी खुडमुडी थाना धरसीवा रायपुर, घनश्याम साहू पिता श्याम लाल साहू निवासी बंजारी नगर खमतराई रायपुर, संजय यादव पिता संतोष यादव निवासी भनपुरी खमतराई रायपुर, मोहन दाम पिता डेरहू दास निवासी दोदे कला थाना विधानसभा रायपुर, राहुल निषाद पिता नेतराम साहू निवासी खुडमुडी धरसीवा रायपुर, धनश्याम साहू पिता सालिक राम निवासी रावांभाठा रायपुर, संदीप कुमार गोंड पिता रामाशीष गोंड निवासी रावांभाठा रायपुर, चिन्ता राम सिन्हा पिता राजेन्द्र सिन्हा निवासी बंजारी नगर खमतराई रायपुर और प्रशांत नेताम पिता मनोज नेताम निवासी भनपुरी खमतराई रायपुर शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 2,52,520 रुपए नगद और लगभग 2,50,000 रुपए कीमत के 20 मोबाइल फोन जब्त किए गए। थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।





