Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 23
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम – बसना में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु कबीर प्राकट्योत्सव
छत्तीसगढ़

धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम – बसना में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु कबीर प्राकट्योत्सव

HD MAHANTBy HD MAHANT14/06/2025 - 7:29 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

महासमुन्द/बसना। पूज्य मानिकपुरी पनका,पनिका समाज के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक इकाई बसना द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सेवक दास दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस हम हर वर्ष हर्षोल्लास से मनाते हैं। उनके बताए हुए सत्य मार्ग, वाणी, साखी और उपदेशों को जो अपने आचरण में उतारता है, उसका जीवन निश्चित ही सार्थक और धन्य हो जाता है।” उन्होंने कहा कि “पनिका समाज आदि कबीरपंथी समाज है और आधुनिकता की दौड़ में भी हमें अपने पारंपरिक संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। खान-पान, रहन-सहन और आचार-विचार में शुद्धता ही हमें सत्य के मार्ग पर टिकाए रख सकती है।”

समारोह के संभाग प्रभारी जगदीश दास राजन, नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,पनका,पनिका समाज ब्लॉक अध्यक्ष मलिन दास, पत्रकार राजीव कुमार दास, तथा राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एच. डी. महंत ने भी संबोधित किया।

राजीव कुमार दास ने कहा कि “कबीर साहेब की शिक्षाएं आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों में समरसता और सत्य का गूढ़ संदेश छिपा है।”

वहीं एच. डी. महंत ने कहा कि “कबीर साहेब की वाणी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। आज के युग में उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है।”

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। संचालन शरण दास राजन ने किया, जिन्होंने सामाजिक एकता, संगठन और भाईचारे पर बल देते हुए कहा कि “समाज को संगठित करना ही सामाजिक प्रगति की कुंजी है।”

See also  व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में गौरटेक निवासी महेश दास की सुपुत्री कु. प्रियंका मानिकपुरी ने मधुर कबीर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत गीतों की भी भरपूर सराहना की गई।

इस अवसर पर कबीर नगर बसना से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे प्राचीन कबीर कुटी तरेकेला के संत लखन मुनि साहेब ने श्वेत ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में कीर्तन मंडली और डीजे की भक्ति धुनों के साथ श्रद्धालु थिरकते हुए नगर भ्रमण करते नजर आए। शोभायात्रा का समापन साईं नगर कबीर आश्रम में हुआ, जहाँ स्थानीय समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में मलिन दास (ब्लॉक अध्यक्ष), शोभी दास (उपाध्यक्ष), रोहित दास (सचिव), संत कुमार दास, प्रदीप दास राजन, दूरबीन दास, सोहन दास, निर्मल दास, सतीश दास, नेमी दास, गजानंद दास, अश्विनी दास, तुलसीदास (ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली), आश्रित दास, सुंदर दास, गोरेलाल मानिकपुरी, वा दास, नीर दास, महेश दास, तिलक दास, विजय दास, पत्रकार आर. के. दास, अभय धृतलहरे, अरुण साहू सहित बड़ी संख्या में पनका,पनिका समाज की आम माताएं एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

Comments are closed.

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.