बिलासपुर 27 मार्च 2026/ शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बहन को हथौड़े से मारपीट करने वाला आरोपी भाई कोनी पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी मानेश्वर मनहर पिता स्व. शिव नारायण उम्र 33 वर्ष सा. आनंद मार्ग स्कूल के पास कोनी, थाना कोनी को जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में सीएसपी पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श गगन कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता कु.मिनेश्वरी मनहर में थाना आकर रिपोर्ट किया कि 24 मार्च को अपने देव नगर कोनी स्थित घर अकेली सोई थी उसी दिन रात्रि लगभग 10/11 बजे को उसका भाई मानेश्वर मनहर शराब के नशे में गाली गलौज करते आया उसके बाल को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला शराब पीने के लिए पैसे मांगा पैसा नहीं देने पर पास में रखे हथौड़े से सिर, हाथ व पीठ में मारा चोट से बेहोश हो गई। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मानेश्वर मनहर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिससे घटना में प्रयुक्त हथौड़ा जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




