छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाले में गिरे मवेशी को गौसेवकों ने बचाकर मानवता का दिया संदेश

बिलासपुर16 मार्च 2026/इंदू चौक स्थित बिजली ऑफिस के पास एक गहरे नाले में फंसे नंदी को गौसेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार निंदी रात से ही नाले में फंसा हुआ था और काफी देर तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर गौसेवा धाम के गौसेवक गोपाल कृष्ण रामनुज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद नंदी को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया। गौसेवकों की तत्परता से नंदी की जान बच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। रेस्क्यू के बाद नंदी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस घटना के बाद शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर खुले नालों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले अक्सर युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं। शहर में जगह-जगह खुले हुए नाले
दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं इसके बावजूद इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर खुले नालों की उचित व्यवस्था की गु जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!