Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»पिस्टल की नोक पर ‘2 लाख’ की रंगदारी! रायपुर में अपहरण-बंधक कांड का धमाकेदार खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ रायपुर

पिस्टल की नोक पर ‘2 लाख’ की रंगदारी! रायपुर में अपहरण-बंधक कांड का धमाकेदार खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT20/02/2026 - 11:28 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 20 फरवरी 2026/ रायपुर के आजाद चौक इलाके में फिल्मी अंदाज में रची गई अपहरण और रंगदारी की साजिश को पुलिस ने ऐन वक्त पर ध्वस्त कर दिया। घोराही तालाब-रामकुंड क्षेत्र में दो युवकों को अगवा कर झोपड़ी में बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर मारपीट और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजाद चौक पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सटीक रेड डाली। झोपड़ी से दोनों बंधकों को सकुशल छुड़ाया गया। खुलासा हुआ कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर यह पूरा खेल रचा गया था। आरोपियों ने हथियार दिखाकर मारपीट की, जमीन के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर कराए और नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल तक लूट ली, लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कामरान अब्बास, नवीन उर्फ नन्नू ढीमर, लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन, राकेश धीवर, अनिल धीवर और हरिओम सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 3,500 रुपये नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2026 में धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मुख्य आरोपी हरिओम सोनकर का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिस पर हत्या के प्रयास से लेकर अपहरण, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी तक के कई मामले दर्ज हैं। लक्की निषाद पर भी हत्या के प्रयास की धारा 307 सहित अन्य प्रकरण लंबित हैं। पुलिस का कहना है कि फरार साथियों की तलाश जारी है और शहर में संगठित अपराध पर सख्त प्रहार जारी रहेगा। इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को टालते हुए पुलिस की ‘प्रोएक्टिव पोलिसिंग’ की मिसाल पेश की है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  सुशासन पर सबसे बड़ा दाग! 161 अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार! ACB ने खोली भ्रष्टाचार की पूरी कुंडली
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

Comments are closed.

पोस्ट

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.