बिलासपुर 3 अप्रैल 2026/ ग्राम हिरी में बारात के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद आरोपित युवक के घर तक पहुंचे। युवकों ने युवक व उसके चाचा पर ईंट व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। हमले में पीड़ित के हाथ और उसके चाचा के सिर पर गंभीर न चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच बा शुरू कर दी है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार, ग्राम , हिरीं निवासी विशाल साहू, रोजी-मजदूरी का काम करते है, उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घायल विशाल ने बताया कि
गुरुवार रात करीब 1.30 बजे वह अपने चाचा संतराम साहू और कृष्णा साहू के साथ मस्तूरी में शादी कार्यक्रम में शामिल हुआ और फिर बरात के बाद खाना खाकर घर लौट रहा था। बरात के दौरान ही किसी बात को लेकर आरोपित गुलजार और रमेश के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। जब पीड़ित अपने घर के पास पहुंचा, तो आरोपितों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोक लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट, बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया। हमले में विशाल के बाएं हाथ की कलाई पर चोट लगी, वहीं बीच-बचाव करने आए चाचा संतराम के सर पर आरोपितों ने ईंट से वार किया, जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई है। विशाल की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




