छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा प्रत्यासी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील

बिलाईगढ़ – भाजपा प्रत्यासी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्यासी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने कहा कि भाजपा की सोच सबका साथ सबका विकास की है। प्रदेश में इस बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर चहुंमुखी विकास किया जाएगा , जिससे आम जन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की ओर बड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में क्षेत्र से गुंडाराज, भ्रष्टाचार जिसके चलते आज क्षेत्रवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की विकास पूरी तरह ठप हो गई है। प्रदेश में इस बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी तब पहली प्राथमिकता बिलाईगढ़ क्षेत्र को मण्डल क्षेत्र बनवाने की रहेगी। अन्य दल जनता को झूठे वादे दिखाकर केवल धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश व क्षेत्र में भाजपा की लहर है और इस बार भाजपा भारी मतों से जीतकर भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button