सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा में प्रत्याशी नहीं, केवल फूल होता है चुनाव चिन्ह.. बिलाईगढ़ में बोले पश्चिम बंगाल से आए प्रवासी विधायक

बिलाईगढ़ – विधानसभा बिलाईगढ़ में पश्चिम बंगाल से आय भाजपा केंद्रीय प्रवासी विधायक नदियार चंद बौरी 7 दिन के प्रवास पर बिलाईगढ़ विधानसभा आए है। इसी बीच उन्होंने शनिवार की सुबह मंडल बिलाईगढ़ की बैठक पूर्व प्रेस वार्ता का आयोजन किया। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ने प्रवासी विधायक का शाल श्रीफल से सम्मानित किया। मंडल कार्यक्रम प्रभारी रामनारायण देवांगन व प्रेस वार्ता प्रभारी खूबचंद मिरी के उपस्थिति में विधायक बोरा ने वार्ता के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों के तहत 7 दिनों का लेखा जोखा रखा।

7 दिन के प्रवास में 8 कार्यक्रम

साहु भवन बिलाईगढ़ में शनिवार की सुबह को वह मीडिया से रूबरू हुए। इससे पहले उन्होंने पिछले 7 दिनों से भाजपा पार्टी के कार्यक्रम का क्रियान्वन भी किया। पश्चिम बंगाल के पोडा विधायक की बिलाईगढ़ विधानसभा से प्रवासी के रूप में आए नादियार चंद बौरी ने में मीडिया से प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने इस क्षेत्र की सबसे बड़ा मुद्दा रोड की खराब जर्जर स्थिति यहा की रोड ज्यादातर गड्ढों में तब्दील हो गए है। बिजली से आम जनता को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बिजली अचानक गोल हो जाती है और घंटों गायब रहती है। अन्य क्षेत्रो में तो बिजली ही नहीं पहुंच पाई है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार, क्षेत्रिय विधायक की वादाखिलाफी, तानाशाही, अवैध वसुली शराब, जुआ, सट्टा आदि को बताया है।

साथ मंडल बिलाईगढ़ बैठक उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के अंतोदय के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बूथ समिति के अध्यक्षों को काम करने और अपना बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र दिया। भाजपा में प्रत्याशी नहीं, केवल फूल होता है चुनाव चिन्ह।
समाज का कोई भी व्यक्ति विकास की दृष्टि से पीछे नहीं रहना चाहिए ऐसा हमारा लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ जीता चुनाव जीता का जो लक्ष्य दिया है उसको हर हाल में हासिल करना है साथ ही भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के लिए मतदान समिति पन्ना प्रमुख एक-एक कार्यकर्ता सक्रिय होकर भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने प्रदेश की भूपेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि छत्तीसगढ प्रदेश आज महिला दुष्कर्म के मामलों में अव्वल नंबर पर है तो वही भ्रष्टाचार दलित अत्याचार सहित किसानों और युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया है वह अन्य किसी प्रदेश में नहीं है।

आगे कहा की 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव फाइनल है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हो जाएं। हमें सेमीफाइनल और फाइनल दोनों चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतना है। 2003 के पहले का छत्तीसगढ और 2014 के पहले का भारत कैसा था हम सब जानते हैं। भाजपा सरकार ने जो विकास और जनकल्याण के कार्य किए हैं, उन्हीं को लेकर हमें आमजनों के बीच में जाना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ और केंद्र में बने, इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ इस चुनावी कार्य में जुट जाएं। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर विधानसभा में कमल का फूल खिलाना है। कार्यकर्ता सकारात्मक सोच रखे, हम सबका प्रत्याशी कमल का फूल है।

इन मुद्दों से जुड़े हैं कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, शक्ति व बूथ केंद्र अध्यक्ष के साथ बैठक, चुनावी रणनीति तैयार करना, सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलना, पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना, दलित समाज के घर पर भोजन, सामाजिक जनप्रतिनिधोंयो के साथ बैठक आदि जैसे कार्यक्रम शामिल है।

बैठक में द्वारिका साहू, रामनारायण देवांगन, मनोहर सरजाल, त्रिलोकचन्द देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, गिरवर निराला, भरत लाल साहू, शंकर लाल नायक, सुकदेव साहू, डॉ. दिनेश जांगड़े, डीपी कुर्रे, पुरेंद्र मनोत्तरा, राजेश बारटे, बैजू सोनवानी,खूबचंद मिरी, सतीश रात्रे, संजय सोनवानी, देवानंद मार्कंडेय,राधा राकेश, हेतराम साहू, संतोषी साहू, चंचला महिलाने, ललिता राजू निराला, गणेशी राकेश, टीकाराम जायसवाल, प्रभु जाटवर, राजेश शर्मा, सत्य देव साहू, सहदेव साहू, जनक साहू, जय सिंग नाग, लोकनाथ साहू, नंदू साहू, गोसाई भारद्वाज, कार्तिक जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, हरी देवांगन, सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्तागण मौजुद रहे।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button