सारंगढ़ बिलाईगढ़

रायगढ़: खुले में मवेशी छोड़ने वालों पर सख्ती, 31 हजार रुपए वसूला जुर्माना

निगम क्षेत्र में मवेशियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम, पुलिस के जवान और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों द्वारा मवेशियों को पकड़कर संबलपुरी शहरी गोठान शिफ्ट किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर शहर की सड़कों को आवारा पशुओं एवं उनसे होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा हैं। इसके तहत नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं एवं पशुओं को खुले में छोड़ने वाले 35 पशुपालकों पर 31 हजार 500 रुपए जुर्मान किया गया है। 210 से अधिक पशुओं को सड़कों से गोठानों में विस्थापित करने का कार्य किया जा चुका हैं।

निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों, हाईवे व गली मोहल्ले में घूमने वाले आवास, व पालतु मवेशियों को पकड़ने की लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी विशेष अभियान चलाया गया।

Related Articles

Back to top button