छत्तीसगढ़बिलासपुर

रायपुर में जल संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में बिलासपुर के विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान

बिलासपुर 19 मार्च 2026/ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (रायपुर) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण की पारंपरिक पद्धति” विषय पर मुख्य चर्चा की गई।इस अवसर पर ‘पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर’ के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी एवं संरक्षक डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे को अतिथि वक्ता के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।इस कार्यशाला में पूरे छत्तीसगढ़ से आए हुए पंच, सरपंच और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक जल प्रबंधन प्रणालियों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि वर्तमान समय में जल संरक्षण न केवल महत्ता का विषय है, बल्कि भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता भी है।


विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ग्रामीण स्तर पर जल संचयन के व्यावहारिक तरीकों और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!