छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर से LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से आगाज़

रायपुर, 23 फरवरी छत्तीसगढ़ विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र आज से राजधानी रायपुर में शुरू हो गया। सत्र की औपचारिक शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की रूपरेखा सामने आएगी।

अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगे। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें निर्धारित की गई हैं। विधायकों की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्र के लिए 2813 प्रश्न लगाए गए हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 139 के तहत एक सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल के 9 विषय और 112 याचिकाएं भी सूचीबद्ध हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जबकि 9 से 17 मार्च के बीच विभागवार अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस की जाएगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर विचार-विमर्श होना तय है।

महत्वपूर्ण मुद्दों और संभावित तीखी बहसों के चलते इस बार का बजट सत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश की निगाहें सदन की कार्यवाही पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button