छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर में डराते धमकाते मारपीट करते 4 उपद्रवी युवकों को पुलिस ने धरपकड़ा

बिलासपुर।म 18 मार्च 2026/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों शेरा मिरी और अभिषेक दिवाकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से दो लोहे के भारदार चाकू जब्त किए हैं। इसके अलावा शहर क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में अमन बघेल और मुकेश पुरी गोस्वामी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!