छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर में नियमित जलापूर्ति की बाधा समाप्त,अमृत मिशन की मेल लाइन हो गई दुरुस्त

बिलासपुर 28 फरवरी 2026/शहर के अशोक नगर क्षेत्र में अमृत मिशन की 100 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन 41 दिन बाद आखिरकार दुरुस्त कर ली गई है। गुरुवार को खूंटाघाट से पानी सप्लाई शुरू कर शहर की 22 टंकियों में भरकर टेस्टिंग की गई, जो सफल रही। शुक्रवार से सुबह-शाम नियमित जलापूर्ति की जाएगी।जानकारी के अनुसार अमृत मिशन की मेनलाइन का मैकेनिकल ज्वाइंट फट जाने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। यह ज्वाइंट लाइन का अहम हिस्सा है, जहां से पानी का दबाव संतुलित रहता है। ज्वाइंट क्षतिग्रस्त होने से लीकेज बढ़ गया था और सप्लाई बंद करनी पड़ी थी।मरम्मत के लिए विशेष रबर गास्केट की जरूरत थी, जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं था। नगर निगम ने इसे कोलकाता से मंगवाया। करीब 41 दिन बाद गास्केट उपलब्ध होने पर तकनीकी टीम ने पाइपलाइन को जोड़ने और सील करने का कार्य पूरा किया।
मरम्मत के दौरान एहतियातन दो दिन तक खूंटाघाट से जलापूर्ति बंद रखी गई थी। कार्य पूर्ण होने के बाद सप्लाई बहाल कर सभी 22 पानी टंकियों में पानी भरकर परीक्षण किया गया। टेस्टिंग के दौरान किसी प्रकार की लीकेज या दबाव संबंधी समस्या सामने नहीं आई।यह मुख्य पाइपलाइन शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। इसी लाइन से 22 टंकियों में पानी पहुंचता है और वहां से विभिन्न वार्डों में वितरण होता है। लाइन के दुरुस्त होने के साथ ही अब जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी और नागरिकों को टैंकर या वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!