
बिलासपुर 23 फरवरी 2026/शहर के कुदुदंड, ताला पारा और चाटीडीह इलाकों में में पीलिया का संक्रमण फैल रहा है, वहीं राजकिशोर नगर में डायरिया के कई मरीज सामने आए हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मितानिनों द्वारा लोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग का दावा- प्रभावित इलाकों में घर-घर सर्वे, आज नया मामला नहीं मिला। सीएमएचओ डॉ. शुभा गढेवाल ने बताया कि दूषित पेयजल और अस्वच्छ खानपान ही बीमारी फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होने लोगें से उबला पानी पीने, साफ-सफाई रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की अपील की है। दरअसल मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल को प्रभावित नों क्षेत्रों में सतत निगरानी व चिकित्सा के निर्देश दिए है। सिम्स और जिला अस्पताल में रोजाना पीड़ित जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे है।जहां पीड़ितों को इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुदुदंड, राजकिशोर नगर और तालापारा क्षेत्र में कुछ दिनो पहले से छिटपुट केस आ रहे थे जिसके बाद स्वास्थ्य अमले को सचेत कर दिया गया था। सीएमएचओ ने सोमवार की रिपोर्ट में एक भी केस नहीं आने की बात कही है। शहर की बात की जाए तो पिछले 20-25 सालों से जब जब शहर में डायरिया और पीलिया का संक्रमण होता है, तभी नगर निगम में शहर के नाले नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन को दुरूस्त करने की पहल करती है। दूसरी ओर जैसे ही संक्रमण थमता है, मामला वही खकर रह जाता है और निगम की लापरवाही का नतीजा आम जनता को भोगना पड़ता है।
पिछले दिन डायरिया से संबंधित कुछ छिटपुट केस आए थे। स्वास्थ्यकर्मी डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। आज कोई कैस नहीं आया है।
डॉ. शुभा गरेवाल,
सीएमएचओ, बिलासपुर



