Blog

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दुबई भागने के फिराक में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

 

   सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर।शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते समय रहते पकड़ लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोपका चौकी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 9 नवंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उसने बताया कि आरोपी रंजीता कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम (उड़ीसा) से उसकी मोबाइल पर जान-पहचान हुई थी।गत 15 अप्रैल 2022 को आरोपी ने मोपका स्थित साईं अनंत होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाने में धारा 376 (2) (एन) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को फोन कर बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाखापत्तनम से मुंबई जा रहा है और वहां से दुबई भागने की योजना बना रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मोपका चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामनरेश यादव और आरक्षक दीपक खांडेकर की टीम ने मुंबई पहुंचकर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुबई जाने की योजना के तहत पासपोर्ट और वीजा तैयार कर मुंबई पहुंचा था। वह 28 नवंबर 2024 को दुबई जाने की तैयारी में था। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर मोपका चौकी लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!