बिलासपुर 28 मार्च 2026/ सरकंडा नूतन चौक साईं मंदिर परिसर में स्फटिक शिवलिंग का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 29 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। मंदिर प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव के पहले दिन 29 मार्च रविवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। जो कि शाम 4 बजे हरदेवलाल मंदिर से प्रारंभ होकर गोल बाजार, सदर बाजार देवकीनन्दन चौक, राम सेतु चौक सीपत चौक होते हुए नूतन चौक स्थित स्फटिकेश्वर धाम पहुँचेगी । कलश यात्रा में स्थापित हो रहे भगवान स्फटिक शिवलिंग तथा बनारस के नागा साधुओं का दल आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा। तत्पश्चात वेदी निर्माण, देव आह्वान पूजन, जलाधिवास, अन्नाधीवास, स्थापन दिवास होगा। द्वितीय दिवस 30 मार्च सोमवार को प्रातः 10 बजे से पुष्पाधिवास, फलाधीवास, मंदिर वस्तु पूजन, शिखर पूजन, दिव्य इक्यावन जड़ी-बूटियों द्वारा रूद्राभिषेक एवम शिवलिंग स्थापना की जाएगी। तीसरे दिन 30 मार्च मंगलवार को 10 से वेदी पूजन, मधु अभिषेक, विशेष श्रृंगार दर्शन, हवन, पूर्ण आहुति, महाआरती, भोग वितरण एवम विशाल भंडारा किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




