Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    30अप्रैलआयुष्मान भारत दिवस

    30/04/2026 - 11:13 AM

    मां बेटे पर हमला कर घायल किया , सरेआम गुंडागर्दी मामला दर्ज

    30/04/2026 - 11:10 AM

    न्यायधानी के तिफरा न्यू बस स्टैंड में बना शिशु देखरेख कक्ष

    30/04/2026 - 11:08 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर विशेष- राष्ट्रोध्दार के लिए जिसने अपना जीवन अर्पित कर दिया

    HD MAHANTBy HD MAHANT11/02/2024 - 6:44 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


                                                   सुरेश सिंह बैस शाश्वत

    “स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व हम हर प्रश्न की ओर राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखा करते थे। अब प्रत्येक प्रश्न की ओर हम केवल आर्थिक दृष्टिकोण से देखने लगे हैं, कारण साध्य और साधन का विवेक ही शेष नहीं रहा है।” पंडित दीनदयाल जी के उक्त उद्‌गार से स्पष्टतः परिलक्षित हो रहा है कि आजादी के पूर्व और पश्चात में कितना अंतर आ चुका है, लोगों में अर्थ लोलुपता की भावना का उदय होने से तमाम नैतिकता के तकाजे धरे के धरे रह गये। आज हम देखते हैं कि व्यवसायी हो या नौकरशाह, स्कूल मास्टर हो या चिकित्सक, नेता हो या समाज सेवक सभी बेहिचक भ्रष्टाचार करने में संलग्न हैं। उपाध्याय जी का चिंतन आज सर्वव्यापी हो गया है।
    पंडित दीनदयाल जी का जन्म मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम के निवासी भगवती प्रसाद के यहाँ 25 दिसंबर 1916 को हुआ था। इनकी माता का नाम रामप्यारी देवी था। वे बहुत धर्मपरायण महिला थी। उनका लालन पालन अपने पैतृक घर में नहीं वरन् नाना व मामा के यहाँ हुआ। इनके नाना श्री चुन्नीलाल शुक्ल राजस्थान के धनकिया नामक रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर थे। ढाई वर्ष की अल्पायु में ही इन्हें पिता के मृत्यु का आघात सहना पड़ा। पितृहीन शिशु दीनदयाल का बाल्यावस्था माँ की गोद में बीत रहा था कि जबवे सात वर्ष के ही थे माता रामप्यारी भी उन्हें छोड़कर भगवान को प्यारी हो गई। दीनदयाल बचपन से ही माता – पिता के स्नेह छाया से वंचित हो गये। माँ के देहांत के मात्र दो वर्ष पश्चात सितम्बर 1916 में नाना चुन्नीलाल भी स्वर्ग सिधार गये।
    दीनदयाल का बचपन अब मामा के छत्रछाया में पलने लगा। उनकी मामी नितांत उदार, स्नेहिल व मातृवत थी। दीनदयाल जब पंद्रह वर्ष के ही हुये थे उन्हें पुनः मामा के देहांत का वज्राघात सहना पड़ा। मामा के मरणोपरांत कोटा से अपनी पढ़ाई छोड़कर उन्हें अलवर आना पड़ा। . इसी छोटी आयु में दीनदयाल अपने छोटे भाई शिवदयाल के पालक भी थे। विधाता की प्रताडनाओं ने इनका परस्पर स्नेहिल, अधिक संदेशनशील व स्निग्ध कर दिया था। अभी दीनदयाल ने अपने पालको की मृत्यु का ही अनुभव किया था। शायद मृत्यु अपने को सर्वागतः दीनदयाल के समक्ष साक्षात करने पर तुली थी। जब दीनदयाल नवीं कक्षा में पढ़ रहे थे, कि छोटा भाई बीमार पड़ गया। दीनदयाल ने सब प्रकार के उपचार करवाये पर 18 नवम्बर 1934 को शिवदयाल अपने बड़ भाई को अकेला छोड़ संसार से विदा हो गया। हालाँकि दीनदयाल के सर पर एक झुरिर्यों भरा स्नेहिला नानी का साया
    था। वे उन्हें बहुत स्नेह करती थी। पर 1935 को वे भी चल बसी, इस समय दीनदयाल उन्नीस वर्ष के ही थे।
    टीनदयाल असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने बी.ए. तथा एल. टी. तक की परीक्षाएँ प्राविण्य सूची के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।ये प्रायः प्रत्येक परीक्षा में स्वर्ण पदक तथा शासकीय छात्रवृत्ति प्राप्त किया करते थे। 1937 में गष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संपर्क में जाने के पाँच वर्ष बाद, 1942 में ये उसके पूर्णकालिक प्रचारक हो गये। इस प्रकार पारिवारिक कुटुंब से रहित इस भारत पुत्र ने संपूर्ण राष्ट्र को ही अपने कुटुम्ब के रुप में अपना लिया। इसके पाँच वर्ष पश्चात् उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहप्रांत प्रचारक का पद संभाल लिया। इसके साथ साथ उन्हें साप्ताहिक “पांच जन्य” तथा दैनिक “स्वदेश” के संपादक का उत्तरदायित्व भी सौपा गया।
    एक तहसील प्रचारक मे प्रचारक जीवन प्रारंभ कर संपूर्ण प्रदेश को
    अपनी कार्य तत्परता, संगठन कुशलता व अपने स्वभाव की अलौकिक सुगंध से प्रभावित करने में दीनदयाल जी पूर्ण सफल रहे। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री जिनका देश के उच्च श्रेणी के नेताओं में गणना है, श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कानपुर में अपना अध्ययन समाप्त कर इनके सम्मुख पहुँच गये। उस समय से ही श्री वाजपेयी का कवित्व काफी प्रभावी बन चुका था। दीनदयाल जी ने अटल जी की साहित्यिक प्रतिभा का अधिक से अधिक उपयोग करने का निश्चय किया,उनका यही विचार “राष्ट्र धर्म” प्रकाशन का निमित्त बना। राष्ट्रधर्म का प्रकाशन कार्य व्यवसाय के रूप में प्रारंभ नही किया गया था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा जितने भी कार्य प्रारंभ किये गये थे, वे व्यवसाय की दृष्टि से खड़े नहीं किये गये। समाज चेतना और जनजागरण के उददेश्य को लेकर यह कार्य प्रारंभ किया गया, और इसे दीनदयाल जी, अटल जी व नानाजी देशमुख जैसे व्यक्तियों ने अपने सतत श्रम के बलबूते पर खड़ा किया।
    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के
    प्रचारक के रुप में इन्होंने सबके सम्मुख जो आदर्श प्रस्तुत किया, उससे जो इनकी ख्याति फैली तो पूरे भारत में इनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं कुशल संगठन शीलता की धाक जम गईं। संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी में इनका मार्गदर्शन अनिवार्य हो चला। अकिंचन और अनार्य दीना (दीना इनको बचपन से परिवार जनों द्वारा कहा जाता था) कठोर तप करके राष्ट्रीय नेता पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के रूप में स्थापित हो गया। भारत के विभाजन और आजादी के पश्चात महात्मा गाँधी की हत्या का आरोप लगा कर जब संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया और दीनदयाल जी को कारावास में डाल दिया गया तब संघ के प्रमुख नेताओ ने वह कटु अनुभव किया कि सकारात्मक उनकी बातें पहुंचाने का कोई उचित माध्यम नहीं हैं। सरकार एकतरफा दमन की कार्यवाही करती रही। संघ के स्वयं सेवक सत्याग्रह करते हुये जेलों को भरते रहे किंतु न्याय नहीं मिला। तभी वह विचार सामने आया कि अपनी विचारधारा का एक राजनैतिक संगठन खड़ा किया जावे। इस विचार के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय जी ही थे। पश्चात जनसंघ की स्थापना की गई, जिसके अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखजी और महामंत्री दीनदयाल नियुक्त किये गये। इनके नेतृत्व में जनसंघ की यात्रा प्रारंभ हुई जो देखते ही देखते पूरे राष्ट्र में इसने अपने झण्डे गाड़ दिये। दीनदयाल जी के नेतृत्व में एक चेतना जागृत होने लगी। पंडित जी के आडंबर हीन, निस्वार्थ तथा कर्मठ नेतृत्व में जनसंघ ने जो प्रगति की, उसके विषय ने विदेशी लेखक ग्रेग वैक्स्टर ने लिखा है- “जनसंघ ही एकमात्र दल है, जिसने 1952 से 1967 तक के हर चुनाव में प्राप्त मतों का प्रतिशत एवं लोकसभा तथा विधानसभाओं में मिले स्थापना का अनुपात लगातार बढ़ाया है।” यह सब पडित दीनदयाल जी का ही कमाल था। उनकी सरलता, निस्पृहता, निश्चित शैली, सादगी, विनम्रता, मधुर वाणी, कुशल नेतृत्व, गहन चिंतन, ध्येय निष्ठता, कठोर साधना जनसंघ के कार्यकर्ताओ के लिये और पूरे भारत के लिये एक वरदान बनकर आया था। शायद विघ्न संतोषी शक्तियों को यह सहन नहीं हुआ और जब वे 11 फरवरी 1968 को अपनी राजनैतिक यात्रा के दौरान थे तब एक षड़यंत्र कर चलती रेलगाड़ी में ही पंडित दीनदयाल उपाध्यायं की हत्या कर दी जाती है। 11 फरवरी को एक दिव्य ज्योति महाज्योति में समाहित हो गई, एक महामानव परमतत्व से एकात्म हो गया।

    – सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    30अप्रैलआयुष्मान भारत दिवस

    30/04/2026 - 11:13 AM

    मां बेटे पर हमला कर घायल किया , सरेआम गुंडागर्दी मामला दर्ज

    30/04/2026 - 11:10 AM

    न्यायधानी के तिफरा न्यू बस स्टैंड में बना शिशु देखरेख कक्ष

    30/04/2026 - 11:08 AM

    दीनदयाल गार्डन बदहाल, फन पार्क बंद: झूले टूटे, सुधार में खर्च होंगे 3

    30/04/2026 - 11:06 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.