Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    सिम्स अस्पताल परिसर में नशेड़ियों और सामाजिक तत्वों का आतंक; धनवंतरी स्टाफ आतंकित

    April 12, 2026

    तहसीलदार के सामने दो पक्षों में हुई जमकर जमकर मारपीट

    April 12, 2026

    दो आदतन गुंडे टांका और ब्लेड का आतंक

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTApril 11, 2024

    12 अप्रैल स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती पर विशेष- अध्यात्म वाद को जिसने विश्व में प्रतिष्ठित किया

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    सुरेश सिंह बैस शाश्वत
    रामकृष्ण मिशन के संस्थापक और विश्व वंदनीय स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस ने भारतीय समाज के पुनरोद्धार के लिये अविस्मरणीय कार्य किये हैं। हालांकि परमहंस का कार्यक्षेत्र बंगाल तक ही सीमित रहा, चूंकि उनके शिष्य, भक्त और अनुयायियों ने प्रेरणा पाकर उनके आदेशानुसार पूरे भारत सहित विश्व के अन्य भागों में भी भ्रमण कर उनके समाज हित के विचारों का प्रसार किया। फलतः इसका प्रभाव चहुँ ओर बड़े व्यापक रुप से सामने आया। और तो और रामकृष्ण के प्रिय शिष्य विवेकानंद ने सुदूर सात समुंदर पार अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में ओजपूर्ण और मानव मन को झकझोर देने वाले विचारों का जो सिंहनाद किया। उसकी गूँज से सारा विश्व स्तब्ध रह गया। आज भी उसी गूँज से सारा विश्व मोहित है और इस गूँज से ही अपने को परिष्कृत करने का मार्ग भी ढूँढ रहा है।
    रामकृष्ण मिशन उस संस्था का नाम है, जो रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं के प्रसारार्थ स्थापित की गई थी रामकृष्ण परमहंस का जन्म 1834 ई. को हुआ था और उनका देहावसान सन् 1886 में हुआ। उन्होंने किसी नए समाज या संस्था की स्थापना नहीं की। उनके अध्यात्मवाद, सरल जीवन और उच्च आदर्श से तत्कालीन शिक्षित वर्ग पर्याप्त प्रभावित हुआ। उनके परम शिष्य विवेकानंद (नरेन्द्रनाथ दत्त) अत्यंत मेधावी थे। और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस के अध्यात्मवाद को आत्मसात कर उसे देश और विदेशों में भी प्रसारित- प्रवाहित किया। 1893 ई. में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होंने भारतीय- अध्यात्मवाद पर अत्यंत मार्मिक भाषण दिया। अध्यात्मवाद का यह सुंदर और सूक्ष्म विवेचन सुनकर पाश्चात्य देशों की जनता उनसे बहुत प्रभावित हुई। स्वामी विवेकानंद ने तीन वर्ष अमेरिका में रहकर रामकृष्ण की शिक्षा का प्रसार किया। इन्ही शिक्षाओं के प्रसार के उद्देश्य से रामकृष्ण मिशन नामक संस्था की स्थापना रामकृष्ण परमहंस ने की थी।
    रामकृष्ण विविध धर्मो की आधारभूत एकता पर विश्वास करते थे, और उनका मत था कि मनुष्य को अध्यात्मवाद का पालन कर ब्रम्ह में विलीन हो जाना चाहिये, ईश्वर अमर और अजेय हैं, उसकी उपासना सगुण और निर्गुण दोनों प्रकार से की जा सकती हैं। तथा विश्व के सारे धर्म एक ही लक्ष्य को प्राप्त करने के भिन्न- भिन्न साधन हैं। रामकृष्ण की अध्यात्म शिक्षा ने हिन्दू जनता को पर्याप्त प्रभावित किया। रामकृष्ण मिशन अध्यात्म शिक्षा के प्रसार के अतिरिक्त अशिक्षित तथा दलितों के उन्नयन एवं उपेक्षित तथा रोग पीड़ित जनों की सेवा का कार्य भी करता है। स्वामी विवेकानंद जहाँ भारतीय अध्यात्मदर्शन पर प्रकाश डालते थे, वहाँ वे भारत की दशा की ओर अन्य देशों का ध्यान आकृष्ट करते थे। रामकृष्ण मिशन ने भारत के नव जागरण में बड़ा योग दिया हैं।
    रामकृष्ण मिशन के अनुयायी ब्रम्ह समाज के संपूर्ण कार्यक्रम तथा उसकी विचारधारा को पूर्णतः स्वीकार नहीं करते परंतु उनमें कोई कट्टरता भी नहीं है। वे उदार मार्ग को मानकर चलते हैं। रामकृष्ण – मिशन के अनुयायी दो प्रकार के हैं – एक जो विवाह नहीं करते तथा परमात्मा व मनुष्य जाति की सेवा तथा उसके कल्याण के लिये अपना संपूर्ण जीवन लगा देते हैं। और दूसरे विवाह करके गृहस्थ की भाँति रहते हैं, परंतु वे भी मिशन के आदर्शों तथा उसकी शिक्षाओं के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करते हैं। उन्होंने भी समाज के पुनर्जागरण में बड़ी सहायता की है।
    रामकृष्ण मिशन के निम्नलिखित सिद्धांत हैं:-
    (1) ईश्वर अमर हैं।.
    (2) आत्मा ईश्वर का अंश मात्र होती है।
    (3) ईश्वर अजन्मा है।
    (4) ईश्वर की प्राप्ति प्रतिभा द्वारा की जा सकती हैं।
    (5) भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों से उच्च एवं श्रेष्ठ हैं।
    (6) प्रत्येक हिंदू का यह कर्तव्य हैं कि वह अपने धर्म की रक्षा करें तथा उसमें उत्पन्न दोषों से मुक्त करायें।
    ‌‌‌ रामकृष्ण मिशन की शाखाएँ आज भी विश्व के अनेक स्थानों में कार्यरत् हैं। इन शाखाओं का कार्य अपने धर्म का प्रचार करना, जनता की सेवा करना और रोग ग्रसित लोगों की चिकित्सा करना है। अनेक स्थानों में इस मिशन के दांतव्य औऔषधालय, अनाथालय तथा विद्यालय हैं। यह संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में अभी भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का निर्वाह कर रही हैं।
    – सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    सिम्स अस्पताल परिसर में नशेड़ियों और सामाजिक तत्वों का आतंक; धनवंतरी स्टाफ आतंकित

    April 12, 2026

    तहसीलदार के सामने दो पक्षों में हुई जमकर जमकर मारपीट

    April 12, 2026

    दो आदतन गुंडे टांका और ब्लेड का आतंक

    April 12, 2026

    11 अप्रैल जयंती पर विशेष – भारतीय सिनेमा के अमर स्वर व महान गायक कुंदन लाल सहगल

    April 12, 2026

    कोलड्रिंक फेक्ट्री में अमोनिया गैस की चपेट में आया मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

    April 11, 2026

    बिलासपुर में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और “मॉल संस्कृति”

    April 11, 2026
    Editors Picks

    सिम्स अस्पताल परिसर में नशेड़ियों और सामाजिक तत्वों का आतंक; धनवंतरी स्टाफ आतंकित

    April 12, 2026

    तहसीलदार के सामने दो पक्षों में हुई जमकर जमकर मारपीट

    April 12, 2026

    दो आदतन गुंडे टांका और ब्लेड का आतंक

    April 12, 2026

    11 अप्रैल जयंती पर विशेष – भारतीय सिनेमा के अमर स्वर व महान गायक कुंदन लाल सहगल

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.