Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»30 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश: अकलतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शेयर–रियल स्टेट ठग, आलीशान गाड़ियों के साथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा

30 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश: अकलतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शेयर–रियल स्टेट ठग, आलीशान गाड़ियों के साथ गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT19/01/2026 - 7:54 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जांजगीर-चांपा | 19 जनवरी 2026/अकलतरा पुलिस ने शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2022-23 से सक्रिय आरोपी अलग-अलग जिलों के भोले-भाले लोगों को हर माह 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव, पिता स्व. मोचन दास वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा है। उसके विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 420 भा.दं.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप, निवासी कामता थाना शिवरीनारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि जून 2024 में आरोपी ने स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी बताकर हर माह 15 प्रतिशत लाभ का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने इकरारनामा एवं एचडीएफसी बैंक का 10 लाख रुपये का चेक दिया। प्रार्थी ने बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा की गई 10 लाख रुपये की नगदी आरोपी को सौंप दी। कुछ समय बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया और वह फरार हो गया।

जांच में यह भी सामने आया कि कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख तथा हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से 5 लाख रुपये की ठगी की गई। आसपास पूछताछ में 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों की ठगी की जानकारी मिली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी स्वीकार की।

See also  बल्गारिया से डॉ. मौना कौशिक का साहित्यिक पैग़ाम , छत्तीसगढ़ के नाम

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वेगनआर कार CG-11-M-8955 (कीमत लगभग 4 लाख), एक अन्य कार CG-11-B-5814 (8.50 लाख) एवं यामाहा मोटरसाइकिल CG-11-BL-3379 जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के अन्य फरार साथियों एवं अर्जित संपत्तियों की तलाश जारी है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM

Comments are closed.

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.