कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने करीब 300 करोड़ रुपए हवा में उड़ा दिए, यानी कि अपनी हवाई यात्रा पर खर्च किए हैं। यह तथ्य निकाल कर आया है छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार के समय हुए सरकारी, प्राइवेट, हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन के खर्च का लिखित ब्योरा दिया है।



