Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया HD MAHANTBy HD MAHANTDecember 31, 2023

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 841 नए केस मिले, इन राज्यों में तीन मरीजों की मौत

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 841 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,309 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

    इससे पहले 19 मई को 865 संक्रमित मिले

    देश में इससे पहले 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए थे। ठंड और वायरस के नए सब-वैरिएं की वजह से हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी। साल 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार साल में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए और इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

    वायरस के सब-वैरिएंट JN.1 के मामले?

    वहीं, देश में कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट JN.1 के अब तक कुल 162 मामले आए हैं। इनमें भी केरल में सबसे अधिक 83 लोग इस सब-वैरिएंट से संक्रमित हैं, जबकि 34 मामलों के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों ने पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है और नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक वायरस के सब-वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमण की पुष्टि की है।

    नवंबर में जेएन.1 के 17 केस मिले थे

    आईएनसएसीओजी के मुताबिक, कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमण के केरल में 83, गुजरात में 34, गोवा में 18, कर्नाटक में 8, महाराष्ट्र में 7, राजस्थान में 5, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 2 और दिल्ली में 1 मामले की पुष्टि हो चुकी है। आईएनसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में देश में 145 संक्रमितों के जेएन.1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जबकि नवंबर में ऐसे 17 मामले सामने आए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    October 4, 2025

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    October 4, 2025

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    October 3, 2025

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    October 3, 2025

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    October 3, 2025

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    October 3, 2025
    Editors Picks

    न्यायधानी सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ती भिक्षावृत्ति

    April 10, 2026

    शिशु पोषण व संरक्षण सप्ताह पर विशेष –

    April 10, 2026

    हाथियों की‌ हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

    April 10, 2026

    खनिज विभाग की हुई जब्ती कार्रवाई 14 ट्रैक्टर, 5 हाइवा, 1 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.