देश दुनिया

लखनऊ में पति ने 11 सेकंड में पत्नी पर 19 बार चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

यूपी के लखनऊ में एक महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हुआ है। यहां एक पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला। पति ने एक के बाद एक 19 बार चाकू से अपनी पत्नी पर हमला किया।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ में एक महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बृजमोहन नाम के शख्स ने अपनी पत्नी सुमन पर चाकू से हमला कर दिया। 11 सेकेंड में उसने अपनी पत्नी पर 19 बार चाकू से हमला। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन ने पारिवारिक विवाद की वजह से पत्नी पर हमला किया। ये पूरी घटना ब्यूटी पार्लर के CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना बीते 7 जनवरी को हसनगंज इलाके में हुई थी।

Related Articles

Back to top button