Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    संकल्प और संघर्ष की जीत: सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने बोर्ड परीक्षा में रचा गौरवपूर्ण इतिहास, दो छात्र स्टेट टॉप 10 में शामिल

    29/04/2026 - 11:50 PM

    कुर्रू निवासी कृष महंत ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे पनिका समाज को गौरवान्वित किया

    29/04/2026 - 9:08 PM

    “जांजगीर-चांपा के तीन सितारे टॉप-10 में चमके, मेहनत ने दिलाया प्रदेश में मान”

    29/04/2026 - 8:31 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: इन 5 राशि के जातकों पर आज कुबेर देव बरसाएंगे अपनी कृपा, धन-धान्य से भर देंगे घर का भंडार

    HD MAHANTBy HD MAHANT31/01/2024 - 4:29 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 40 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर आज भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। आपको कार्य स्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर होगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नयी योजना बनाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल सही बना रहेगा।

    • शुभ रंग- ब्लैक
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा-सा उलझनो भरा हो सकता है। आज व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बैंक बैलेंस कम होगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप ऑनलाइन कोई नया डिस बनाना सीखेंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में जरूरतमंद लोगों को ऊनि वस्त्र दान कर सकते है। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार देंगे। प्रॉपर्टी के कागजों को आज संभाल कर सुरक्षित जगह पर रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करें। आज आप फिजूल की बातों पर बहस करने से बचे, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कार्यों में बिजी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफ़िक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखायेंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने दोस्त के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि-

    आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। नवविवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करे, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को उपहार देंगे। बच्चों का मन प्रसन्न होगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुये है। green, 8

    मीन राशि-

    आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर इम्प्रेसन अच्छा जमेगा। घर के डेकोरेशन का वर्क करवाने के लिए आप अपने परिवार  से सलाह लेकर किसी डेकोरेशन वाले से करवाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। आपका माइंड आज फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी फिट एंड फाइन रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    संकल्प और संघर्ष की जीत: सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने बोर्ड परीक्षा में रचा गौरवपूर्ण इतिहास, दो छात्र स्टेट टॉप 10 में शामिल

    29/04/2026 - 11:50 PM

    कुर्रू निवासी कृष महंत ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे पनिका समाज को गौरवान्वित किया

    29/04/2026 - 9:08 PM

    “जांजगीर-चांपा के तीन सितारे टॉप-10 में चमके, मेहनत ने दिलाया प्रदेश में मान”

    29/04/2026 - 8:31 PM

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.