छत्तीसगढ़

गांजा तस्करों के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन:3 थाना क्षेत्रों से एक क्विंटल से भी ज्यादा गांजा जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक ही दिन में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गांजा तस्करी करते 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक ट्रक, 3 कार के साथ एक क्विंटल से भी ज्यादा गांजा जब्त किया गया है।

पकड़े 10 आरोपियों में से 6 आरोपी ओडिशा, मध्यप्रदेश और बिहार के हैं। पुलिस के रडार में अब बड़े गांजा तस्कर हैं। ये कार्रवाई मुजगहन, मंदिर हसौद और धरसींवा थाना इलाके में की गई है।

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते ASP पीतांबर पटेल।
पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते ASP पीतांबर पटेल।

मुजगहन थाना इलाके में 2 कारों में तस्करी, 3 गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजगहन इलाके में कुछ लोग गांजा सप्लाई कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रही दो कारों को रुकवाया। जब कार की तलाशी की गई तो उसमें 45 किलो गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर लिया।

मुजगहन मामले में पुलिस ने ओड़िशा के वासुदेव ढाली, मध्यप्रदेश के अजय वर्मा और कोंडागांव के रहने वाले सुशंकर व्यापारी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ओडिशा के रहने वाले सुकालू छुरा और दुर्लभ अठजवार 70 किलो गांजे के साथ अरेस्ट।
ओडिशा के रहने वाले सुकालू छुरा और दुर्लभ अठजवार 70 किलो गांजे के साथ अरेस्ट।

मंदिर हसौद थाना इलाके से 2 आरोपी गिरफ्तार

इसी तरह मंदिर हसौद पुलिस ने भी छतौना चौक के पास घेराबंदी करके एक कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को 70 किलो गांजा मिला है। इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका नाम सुकालू छुरा और दुर्लभ अठजवार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!