छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस विभाग में 44 बड़े अफसर का तबादला बिलासपुर के आईजी और एसपी भी बदले गए

सुरेश सिंह बैस/ बिलासपुर। विधानसभा के बजट सत्र से ठीक कुछ घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने 44 आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। 2011 बैच के आईपीएस और बिलासपुर एसपी संतोष सिंह अब रायपुर के नए SP होंगे। उनके स्थान पर रजनेश सिंह बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज का महानिरीक्षक बनाया गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक महानिरीक्षक स्तर के 10 अधिकारियों का भी प्रभार बदला है। अमरेश मिश्रा जहां रायपुर के नए IG बनाए गए हैं, वहीं, 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर IG होंगे। इससे पहले अजय कुमार यादव के पास ये जिम्मेदारी थी, उन्हें पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटैच किया गया है।

Related Articles

Back to top button